Bihar Chunav: NDA की संयुक्त बैठक, बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

Bihar Chunav: एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में हरसिद्धि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह ‎

Published by Swarnim Suprakash

पटना, बिहार से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar Chunav: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन हरसिद्धि, कोढ़ा, गोपालगंज, सीतामढ़ी सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया गया। एनडीए घटक दलों के प्रमुख सभी नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि फिर से एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया। 
‎‎सभी ने एक स्वर में कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में न केवल हम जीतेंगे, बल्कि 225 से ज्यादा सीट जीतकर इतिहास बनाएंगे।

विधानसभा चुनाव में जीत नहीं, जीत का इतिहास बनाएंगे: डॉ. दिलीप जायसवाल

‎एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और मंत्री नीतीश मिश्रा ने हरसिद्धि में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, तो कोढ़ा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री हरि साहनी, गोपालगंज में सांसद धर्मशीला गुप्ता और अनिल शर्मा तथा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री नितिन नवीन ने सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं में जोश भरा।  

अन्य दिग्गज भी रहे सम्मलेन में मौजूद

‎‎इसके अलावा सांसद संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद बख्तियारपुर, मंत्री मंगल पांडेय और सांसद अशोक यादव औराई में, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री रेणु देवी राजनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।  

VP elections: राष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का हेमंत सोरेन ने किया समर्थन

‎आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और मंत्री नीरज कुमार बबलू बाजपट्टी में, विनोद नारायण झा और प्रेम रंजन पटेल पालीगंज में, मंत्री जनक राम और तारकिशोर प्रसाद ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जबकि मंत्री नीरज सिंह बबलू और लखिंदर पासवान सिंहेश्वर, मंत्री प्रेम कुमार जमालपुर, सांसद राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन हरलाखी और मंत्री संतोष सिंह और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल नोखा विधानसभा में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन

‎हरसिद्धि में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मोतिहारी जिले की हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के उज्जैन लोहियार और सिंगहा बलुआ में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन  को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अटूट विश्वास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आने वाले चुनाव में एनडीए सरकार भारी बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आने वाली है।

Related Post

Pension का आवेदन करते ही खबरों में छाए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने आगे कहा, “एनडीए की सरकार केंद्र में रही हो या किसी राज्य में रही हो, इस सरकार की प्रतिबद्धता जनहित की रही है। एनडीए सरकार में समाज के हर वर्ग और हर धर्म का उत्थान समाहित होता है।”

‎उन्होंने जोर देकर कहा कि हम भावनाओं और वोटबैंक की राजनीति नहीं करते, बल्कि विकास की राजनीति करते हैं। आज बिहार में विकास के लिए कई ऐसे कार्य हुए हैं जो दूसरे राज्यों के लिए आदर्श हैं।

यह लालू वाला बिहार नहीं, नीतीश वाला बिहार है: सम्राट चौधरी

‎इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोढ़ा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नया बिहार बनाना है। उन्होंने कहा कि यह बिहार लालू यादव का बिहार नहीं, नीतीश कुमार का बिहार है। अब यहां औद्योगिकरण करना है। यहां उद्योग लगाने वालों को जमीन भी देंगे और रियायत भी देंगे। 

Anil vij: कांग्रेस ने RSS को बताया ‘विधुरों की सेना’, पलटवार में अनिल विज ने पूरे गांधी परिवार को नाप दिया!

‎उन्होंने कहा कि आज गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है। भारत को अब सोने की चिड़िया नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोने का शेर बनाना है जो दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा। 
‎‎उन्होंने कहा कि आज अमेरिका ने टैक्स लगा दिया, लेकिन भारत नहीं डरा। उन्होंने पीएम मोदी की नीति का हवाला देते हुए कहा कि हम न सिर झुका कर बात करेंगे, न सिर उठाकर बात करेंगे, हम आंख में आंख डालकर बात करेंगे।

‎बिहार की जनता प्रदेश में फिर से जंगलराज कभी नहीं आने देगी: नित्यानन्द राय

‎केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है। उन्होंके कहा कि विपक्ष आज हताशा और निराशा में है, इस कारण वह झूठ बोलने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बिहार में फिर से जंगलराज कभी नहीं आने देगी। नीतीश सरकार बिहार को प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर बढ़ रही है।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Sudha Reddy Foundation: व्यापार से लेकर मेट गाला तक, सुधा रेड्डी ने बताया बिजनेस, फैशन और परिवार में संतुलन का मंत्र

Sudha Reddy Foundation: सुधा रेड्डी, डायरेक्टर MEIL और चेयरपर्सन सुधा रेड्डी फाउंडेशन, न सिर्फ एक…

March 7, 2026