Bihar Chunav 2025 में कितने सीटों पर कौन लड़ेगा? BJP और JDU में हो गया डील! आ गई डिटेल

Bihar nda seat sharing: सूत्रों के मुताबिक, इस समझौते के तहत, जदयू 102 और भाजपा 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. लगभग 40 सीटें एनडीए के अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएँगी.

Published by Ashish Rai

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. कई दिनों की बातचीत के बाद आखिरकार दोनों दलों के बीच समझौता हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू कुल 203 सीटों पर सहमत हो गए हैं, जबकि 40 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी जा सकती हैं. इस समझौते को एनडीए गठबंधन के लिए चुनावी समीकरण को मजबूत करने वाला माना जा रहा है.

Bihar Chunav: Tej Pratap Yadav ने एक्स पर Tejashwi को किया अनफॉलो, कल जारी करेंगे कैंडिडेट्स की लिस्ट

जदयू को 102 और भाजपा को 101 सीटें मिलने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, इस समझौते के तहत, जदयू 102 और भाजपा 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. लगभग 40 सीटें एनडीए के अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएँगी. यह फॉर्मूला 2020 के विधानसभा चुनाव से थोड़ा अलग है, लेकिन दोनों दलों ने इस बार सीटों के बंटवारे में संतुलन बनाए रखा है. इससे साफ संकेत मिलता है कि एनडीए ने विपक्षी गठबंधन के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है.

Related Post

जेडीयू कोटे की सीटें संभावित

जदयू द्वारा चुनाव लड़ने की संभावना वाली प्रमुख सीटों में महनार, बरहदिया, वैशाली, अमरपुर, वाल्मिकीनगर, फुलपरास, धमधा, कुचायकोट, बरारी, रुन्नी सैदपुर, हरलाखी, सुपौल, मोकामा, पिपरा, केशरिया, संदेश, आलमनगर, जहानाबाद, घोसी, बिहारीगंज, हथुआ, भोरे, सरायरंजन, सोनबरसा, शिवहर, कांटी, वारिस नगर, बरबीघा, बेलागंज, बहादुरपुर शामिल हैं. कल्याणपुर. ये सीटें जेडीयू का पारंपरिक गढ़ मानी जाती हैं.

बीजेपी कोटे में संभावित सीटें

बीजेपी के लिए जिन सीटों पर चर्चा चल रही है उनमें प्राणपुर, बरुराज, तरारी, बेगुसराय, लखीसराय, पातेपुर, जाले, दरभंगा, सहरसा, साहेबगंज, कटिहार, वारिसलीगंज, जमुई, बेतिया, मधुबन, झंझारपुर, दरौंधा, गोरियाकोठी, अमनौर, हाजीपुर, बिहारशरीफ, दीघा, बांकीपुर, रीगा, बिस्फी, छातापुर, बनमनखी, कुम्हरार, पटना साहिब, दानापुर, मनेर और बिक्रम शामिल हैं. इन सीटों पर बीजेपी की मजबूत पकड़ मानी जाती है. बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

कौन सा देश बच्चे पैदा करने के लिए दे रहा लोगों को पैसे? फिर भी दूर नहीं हो रहा भयंकर संकट

Ashish Rai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026