Categories: व्यापार

Vladimir Putin Net Worth: सरकारी रिकॉर्ड में बस एक छोटा घर, पर पीछे अरबों डॉलर का जाल! जानें- कितने रईस हैं पुतिन?

Vladimir Putin Net Worth: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आधिकारिक संपत्ति कम बताई जाती है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा है कि उनकी छिपी नेटवर्थ अरबों डॉलर तक हो सकती है. महलों, विमानों और ट्रेन जैसी विलासिताएं भी चर्चा में रहती हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Vladimir Putin Net Worth: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर यानी आज भारत पहुंच रहे हैं. ये यात्रा भारत-रूस संबंधों के लिए अहम मानी जा रही है. लेकिन राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के बीच दुनिया भर में एक सवाल बार-बार उठता है पुतिन की असली नेटवर्थ आखिर कितनी है? पुतिन को अक्सर सादगी पसंद नेता बताया जाता है, लेकिन उनकी संपत्ति को लेकर चल रही चर्चाए एक रहस्य से कम नहीं लगतीं.

रिपोर्टों के अनुसार उनकी आधिकारिक वार्षिक कमाई लगभग 1,40,000 डॉलर बताई जाती है. दस्तावेजों में वे केवल एक छोटा अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और कुछ कारों का ही जिक्र करते हैं. लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक और आलोचक इससे अलग तस्वीर पेश करते हैं. कुछ दावों के अनुसार पुतिन की वास्तविक संपत्ति 200 अरब डॉलर तक हो सकती है. ये दावा खासकर निवेशक बिल ब्राउडर ने किया है, जिनका कहना है कि पुतिन ने अपनी संपत्ति को बेहद गुप्त तरीकों से विभिन्न लोगों और व्यवस्थाओं के जरिए छिपा रखा है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

महलों और आलीशान घरों की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि पुतिन के पास लगभग 20 शानदार घर हो सकते हैं. इनकी कुल कीमत अरबों डॉलर में आंकी जाती है. सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला घर काला सागर के किनारे बना बड़ा महल है. लगभग 1.90 लाख वर्ग फुट में फैला ये भवन अपनी भव्यता की वजह से बार-बार सुर्खियों में आता है.

Related Post

रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इसके कमरों की सजावट बेहद महंगी है- छतों पर कीमती पेंटिंग, दीवारों पर ग्रीक शैली की मूर्तियां और बाथरूम में महंगे सामान. कहा जाता है कि यहां इस्तेमाल होने वाला एक सिंपल-सा दिखने वाला टॉयलेट ब्रश भी हजारों रुपये का हो सकता है. महल की देखभाल के लिए दर्जनों कर्मचारी तैनात रहते हैं और इसकी लागत भारी बताई जाती है. लेकिन ये भी सच है कि इन सब बातों के ठोस प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं. अधिकांश बातें मीडिया रिपोर्ट्स और आरोपों पर आधारित हैं।

आसमान और रेल पर भी शानदार इंतजाम

पुतिन की कथित आलीशान लाइफस्टाइल केवल महलों तक सीमित नहीं बताई जाती. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास दर्जनों हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर हो सकते हैं. इनमें एक विमान ऐसा बताया जाता है जिसे ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ के नाम से बुलाया जाता है. दावा है कि इसमें खास तरह की सजावट और सुविधाएं मौजूद हैं. एक और चर्चा में रहने वाली चीज है उनकी कथित ‘घोस्ट ट्रेन’. रिपोर्ट्स के अनुसार ये ट्रेन: पूरी तरह बख्तरबंद है, खिड़कियां और दरवाजे बुलेटप्रूफ, अंदर जिम, थिएटर और आराम के लिए खास कमरे और यात्रा के दौरान सुरक्षा के उपकरण. कहा जाता है कि ये ट्रेन लगभग एक चलते-फिरते किले की तरह बनाई गई है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026