Home > व्यापार > मार्च 2026 में इन दिनों नहीं होगी ट्रेडिंग, यहां देखें NSE और BSE की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मार्च 2026 में इन दिनों नहीं होगी ट्रेडिंग, यहां देखें NSE और BSE की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holidays in March 2026: अगर आप भी मार्केट से कमाई करते है, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. इंडियन स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों के लिए मार्च का महीना थोड़ा अलग रहने वाला है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाला मार्केट इस महीने 12 दिन बंद रहेगा.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 28, 2026 10:12:38 PM IST



Stock Market Holidays in March 2026: अगर आप भी मार्केट से कमाई करते है, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. इंडियन स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों के लिए मार्च का महीना थोड़ा अलग रहने वाला है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाला मार्केट इस महीने 12 दिन बंद रहेगा. वीकेंड की छुट्टियों के अलावा मार्च में तीन बड़े त्योहारों की वजह से स्पेशल ट्रेडिंग हॉलिडे भी है. इसका मतलब है कि स्टॉक मार्केट महीने के लगभग 40% समय बंद रहेगा. अगर आप भी ट्रेडिंग करते हैं, तो छुट्टियों की यह लिस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि आप अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी उसी हिसाब से प्लान कर सकते है.

वीकेंड के अलावा मार्केट कब बंद रहेंगे?

मार्च 2026 में चार शनिवार और पांच रविवार है, जिसका मतलब है कि मार्केट पहले से नौ दिन बंद रहेगा. इसके अलावा तीन बड़े त्योहारों की वजह से ट्रेडिंग बंद रहेगी. इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी और कमोडिटी मार्केट के सभी सेगमेंट बंद रहेगा. 

BMC Election 2026: स्टॉक मार्केट से लेकर स्कूल तक! कल क्या-क्या रहेगा बंद, जानें- क्या है छुट्टी का कारण?

मार्च में हॉलिडे इस तरह है:

  • 3 मार्च (मंगलवार): होली के त्योहार की वजह से मार्केट बंद रहेगा.
  • 26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी की छुट्टी.
  •  31 मार्च (मंगलवार): श्री महावीर जयंती के मौके पर मार्केट बंद रहेगा.

होलिका दहन बंद रहेगा?

होलिका दहन और होली पर मार्केट का हाल इन्वेस्टर्स सोच रहे होंगे कि मार्केट होलिका दहन पर खुला रहेगा या रंग वाले दिन 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी, जो होलिका दहन के साथ ही है. हालांकि अगले दिन 4 मार्च को स्टॉक मार्केट में नॉर्मल ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी, भले ही देश के कई हिस्सों में होली मनाई जा रही हो. मार्केट हमेशा की तरह सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा.

Share Market News: स्टॉक मार्केट पर दिखा बिहार चुनाव का असर, बंपर वोटिंग के साथ-साथ सेंसेक्स में भी उछाल

Advertisement