Home > व्यापार > Silver Rate Today 23 March 2026: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Rate Today 23 March 2026: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Rate Today 23 March 2026 | Silver Price Today | Aaj Ka Chandi Ka Dam: वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि सोने में कमजोरी का असर अक्सर चांदी पर भी पड़ता है. ऐसे में आज का दिन गोल्ड और सिल्वर मार्केट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

By: JP Yadav | Last Updated: March 23, 2026 11:25:17 AM IST



Silver Rate Today 23 March 2026 | Silver Price Today | Aaj Ka Chandi Ka Dam: ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध ने वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है. गैस समेत कई चीजों की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. युद्ध कब खत्म होगा? इस पर भी अनिश्चितता बनी हुई है. इसके असर सोना और चांदी के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं. वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के चलते सोने और चांदी के दाम पिछले कुछ महीने से बढ़ रहे थे, लेकिन हालात बदल गए हैं. वैश्चिक अनिश्चितता के चलते सोने और चांदी के बाजार में सोमवार (23 मार्च, 2026) को बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट से लेकर एशिया तक में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिला है.  ग्लोबल मार्केट में तो सोने के दामों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. आलम यह है कि सोना और चांदी दोनों ही करीब 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. जानकारों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है.  

रिपोर्ट्स से पता चला रहा है कि सोमवार (23 मार्च, 2026) MCX सिल्वर मई फ्यूचर्स 4 प्रतिशत गिरा है. इसके बाद 2,17,702 रुपये प्रति किलो पर खुला. शुक्रवार को यानी MCX सिल्वर मई फ्यूचर्स का पिछला बंद 2,26,772 रुपये था. जानकारों का कहना है कि बिकवाली के चलते चांदी के दामों में 6 प्रतिशत की गिरावट आई और इसके दाम 2,13,166 रुपये पर पहुंच गए. गिरावट 13,606 रुपये पहुंच गई. वहीं, Comex पर भी  चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना सोमवार (23 मार्च, 2026) को 4.88 प्रतिशत गिरकर 4,351.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.  वहीं, चांदी की बात करें तो इसके दाम 7.13 प्रतिशत कम होकर 64.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं.

शहर          10 ग्राम चांदी का दाम 100 ग्राम चांदी का दाम 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली 2,450 रुपये 24,500 रुपये 2,45,000 रुपये
मुंबई        2,450 रुपये 24,500 रुपये   2,45,000 रुपये
चेन्नई          2,500 रुपये 25,000   रुपये 2,50,000 रुपये
बेंगलुरु 2,450   रुपये 24,500  रुपये 2,45,000 रुपये
कोलकाता 2,450  रुपये     24,500  रुपये     2,45,000 रुपये
लखनऊ 2,450 रुपये     24,500   रुपये  2,45,000 रुपये
पटना           2,450 रुपये 24,500  रुपये 2,45,000 रुपये
मेरठ   2,450 रुपये      24,500 रुपये   2,45,000 रुपये
अयोध्या      2,450  रुपये 24,500 रुपये 2,45,000 रुपये
कानपुर    2,450 रुपये    24,500 रुपये    2,45,000 रुपये
गाजियाबाद      2,450 रुपये    24,500 रुपये   2,45,000 रुपये
नोएडा          2,450 रुपये  24,500 रुपये  2,45,000 रुपये
गुरुग्राम             2,450 रुपये 24,500 रुपये 2,45,000 रुपये
चंडीगढ़    2,450 रुपये     24,500 रुपये   2,45,000 रुपये
हैदराबाद    2,500 रुपये   25,000 रुपये   2,50,000 रुपये

Advertisement