Home > व्यापार > Silver Price Today: मंगलवार को फीकी पड़ी चांदी, जानें आपके शहर में 1Kg सिल्वर का रेट

Silver Price Today: मंगलवार को फीकी पड़ी चांदी, जानें आपके शहर में 1Kg सिल्वर का रेट

Silver Price Today 14 April 2026: अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की संभावना के बीच चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में चांदी का नया रेट क्या है?

By: Preeti Rajput | Published: April 14, 2026 10:54:17 AM IST



Silver Price Today 14 April 2026: ग्लोबल बाजार में मंदी के बीच चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. 13 अप्रैल, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में चांदी के दाम में 1.9% गिरावट देखने को मिली है. चांदी के दाम  74.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. घरेलू बाजार में यह गिरावट और भी ज्यादा देखने को मिली है. MCX पर चांदी की कीमतें 2.5% की बड़ी गिरावट के साथ ₹2,37,190 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

आज क्या है चांदी का रेट?

रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसका दाम करीब 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बताया जा रहा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 14 अप्रैल, मंगलवार को चांदी का नया भाव 2,39, 934 रुपये प्रति किलोग्राम देखने को मिला है. 

चांदी की कीमत में गिरावट का कारण

चांदी की कीमतों में हाल ही में गिरावट देखने को मिली है. इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और बॉन्ड यील्ड का बढ़ना है. वहीं जब भी डॉलर मजबूत होता, तो निवेशक सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं में कम दिलचस्पी दिखाने लगते हैं, जिससे उनकी कीमतों पर काफी दबाव देखने को मिलता है. इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तवान के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के कारण महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ गई है. महंगाई का असर बाजार के रुख पर पड़ता है. 

जानें शहर का ताजा रेट

शहर  

चांदी का दाम (10 ग्राम)

 चांदी का दाम (100 ग्राम)

 चांदी का दाम (1 किलो)

अहमदाबाद  ₹ 2,600  ₹ 26,000 ₹ 2,60,000
बैंगलोर  ₹ 2,600  ₹ 26,000 ₹ 2,60,000
भुवनेश्वर  ₹ 2,550  ₹ 25,500 ₹ 2,55,000
चंडीगढ़  ₹ 2,550  ₹ 25,500 ₹ 2,55,000
चेन्नई ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000
दिल्ली  ₹ 2,600    ₹ 26,000 ₹ 2,60,000
हैदराबाद  ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000
जयपुर  ₹ 2,500  ₹ 25,000  ₹ 2,50,000
केरल ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000

जब बैसाखी के दिन हुआ भीषण नरसंहार, पूरे देश में पसरा मातम; रूह कंपा देगा जलियांवाला बाग हत्याकांड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

सिल्वर फ्यूचर्स करीब 2.63% गिरकर 74.47 डॉलर प्रति औंस तक गिर गया है. वहीं इस साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई थी. लेकिन अब वह गिरावट के दौर से गुजर रही है. कुल मिलाकर, ग्लोबल आर्थिक हालातों को देखते हुए, डॉलर की मजबूती और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण चांदी में गिरावट देखने को मिली है. 

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

Advertisement