Categories: व्यापार

SBI Net Banking : एसबीआई की डिजिटल सेवाएं कल कुछ देर के लिए रहेगी बंद, जानें कौन-कौन सी सुविधाएं काम करेंगी और कौन सी नहीं!

SBI Digital Services : जिन लोगों का एसबीआई में अकाउंट है उनके लिए एक खबर है कि 25 अक्टूबर को कुछ देर के लिए सेवा बंद रहेगी. आइए जानते हैं सब कुछ पूरी डिटेल में-

Published by sanskritij jaipuria

SBI Digital Services : देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने अपने कस्टमरों को एक बड़ी सूचना दी है. बैंक 25 अक्टूबर 2025, शनिवार को अपनी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का रखरखाव (Maintenance) करेगा. इस दौरान कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

एसबीआई ने बताया है कि रखरखाव का काम आधी रात के बाद 1:10 बजे से शुरू होकर 2:10 बजे तक चलेगा. इसका मतलब है कि लगभग एक घंटे तक आप कुछ डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

SBI Net Banking Down : प्रभावित सेवाएं

बैंक ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर जानकारी शेयर की. इस दौरान निम्न सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी:

UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस)

IMPS (इमीडिएट पेमेंट सर्विस)

YONO (योनो ऐप)

इंटरनेट बैंकिंग

NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर)

RTGS (रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट)

Related Post

एसबीआई ने साफ कहा है कि 2:10 बजे के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से चालू हो जाएंगी.

इस समय उपलब्ध सेवाएं

रखरखाव के दौरान भी कुछ सेवाएं काम करेंगी. बैंक ने सुझाव दिया है कि ग्राहक इस दौरान एटीएम और UPI Lite सेवाओं का इस्तेमाल करें. एसबीआई ने कहा- हम इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये रखरखाव पहले 24 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन इसे एक दिन के लिए स्थगित किया गया.

UPI Lite क्या है?

एसबीआई ने कस्टमरों को UPI Lite का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. ये एक आसान और सेफ तरीका है छोटे लेन-देन के लिए.

UPI Lite को आप BHIM SBI Pay ऐप में एक्टिवेट कर सकते हैं. एक्टिवेशन का तरीका बहुत सरल है:

1. BHIM SBI Pay ऐप खोलें.

2. ऐप में UPI Lite सेक्शन पर जाएं और टैप करें.

3. ऐप में पैसे जोड़ें और एक्टिवेशन पूरा करें.

एक बार पैसे जोड़ लेने के बाद, आप UPI Lite के माध्यम से तुरंत पेमेंट कर सकते हैं.

एसबीआई की ये पहल कस्टमरों को डिजिटल बैंकिंग में सुविधा देने के लिए है. एक घंटे की असुविधा के बावजूद, एटीएम और UPI Lite सेवाओं के जरिए लेन-देन जारी रखा जा सकता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026