New Income Tax: भारत सरकार ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का एक ड्राफ्ट पेश किया है, जो अब तक टैक्स सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव है. यह नया फ्रेमवर्क नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 का हिस्सा है. जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने को है. इसका मुख्य मकसद आम लोगों के लिए कागजी काम को कम करना और टैक्स प्रोसेस को आसान बनाना है.
इस नए बदलाव के मुख्य फायदे क्या है?
सरकार पुराने और मुश्किल नियमों को बदलकर एक मॉडर्न सिस्टम बनाना चाहती है. यहां कुछ मुख्य बातें दी गई है:
- नियमों की संख्या कम: नियमों की संख्या 511 से घटाकर सिर्फ़ 323 कर दी गई है. इससे कानून को समझना आसान हो जाएगा.
- पुराने सिस्टम की जगह नया सिस्टम: ये नए नियम उन पुराने नियमों की जगह लेंगे जो 1962 से लागू थे.
- कम विवाद: नियमों की स्पष्टता से टैक्स देने वालों और टैक्स डिपार्टमेंट के बीच कानूनी विवाद कम होंगे.
- स्मार्ट फ़ॉर्म: नए फ़ॉर्म में ऑटो-फिल फीचर्स और टेक्नोलॉजी का ज़्यादा इस्तेमाल होगा, जिससे गलतियों की संभावना कम होगी.
इसका आम टैक्स देने वालों पर क्या असर पड़ेगा?
टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टैक्स फाइलिंग कम मुश्किल और ज़्यादा सही हो जाएगी. नया ड्राफ्ट मुश्किल कानूनी शब्दों के बजाय आसान टेबल और फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल करता है, जिससे आम आदमी के लिए इसे समझना आसान हो जाता है. एसेट्स की फेयर मार्केट वैल्यू (FMV) तय करने और होल्डिंग पीरियड कैलकुलेट करने के नियमों को साफ किया गया है, जिससे कैलकुलेशन बहुत आसान हो गई है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से रिटर्न की प्रोसेसिंग और रिफंड जारी करने में काफी तेज़ी आएगी.