Indian Stock Market Today: सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छी नहीं रही. सोमवार (02 मार्च, 2026) को शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बहुत ही बुरी खबर आई. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन का असर शेयर बाजार पर साफ नजर आया. ईरान और इजराइल के जारी युद्ध की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार को जोरदार झटका दिया है. बताजा रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के चलते निवेशकों से 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रकम स्वाहा हो गई. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार (2 मार्च, 2026) को सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही निवेशकों में भारी नुकसान उठाना पड़ा.प्री-ओपन में ही बीएसई में 3.38 प्रतिशत की गिरावट दर्द की गई और सेंसेक्स 2,743 अंक गिर गया और यह 78,543 के स्तर पर आ गया. बीएसई के अलावा निफ्टी 50 भी 500 अंकों से ज्यादा गिरकर 24,659 के नीचे आ गया. वहीं, प्री-ओपन सेशन में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में थोड़ा सुधार भी नजर आया. फिलहाल निफ्टी 50 भी निचले स्तरों से रिकवर हुआ है और यह अब 273 अंक गिरा है, जो 1.09% प्रतिशत होता है. फिलहाल निफ्टी 24,905 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ रुपये
शेयर बाजार (निफ्टी और सेंससेक्स) में भारी गिरावट के कारण निवेश्कों को सोमवार (02 मार्च) को नुकसान हुआ. बीएसई मार्केट कैप में भी तेज गिरावट देखने को मिली. शुकवार को मार्केट बंद होने से पहले बीएसई मार्केट कैप 463.50 लाख करोड़ रुपये पर था. सोमवार को मार्केट खुलते ही यह घटकर 457.50 लाख के करीब पहुंच गया. बाजार के जानकारों की मानें तो इससे निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए.
अमेरिका से एशिया तक दिखा असर
इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर ज्यादातर देशों के शेयर बाजार में साफ-साफ दिखा. अमेरिका से लेकर भारत तक के शेयर बाजार में गिरावट नजर आई. इस कड़ी में जापान का निक्केई (Nikkei) 1.5 प्रतिशत तक गिर गया. कुछ ऐसा ही हाल हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng) का रहा. इसमें 1.68 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार रशेयर बाजार में होली त्योहार की छुट्टी है. इसके चलते निफ्टी की एक्सपायरी भी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव अधिक नजर आ सकता है.