Categories: व्यापार

कितनी संपत्ति के मालिक हैं Suresh Raina? सुन बड़े-बड़े बिजनेसमैन के उड़े होश, क्रिकेट के अलावा इन चीजों से कमाते हैं पैसे

हाल ही में रैना का नाम 1xBet नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में रैना को समन भेजा था, जिसके बाद वह बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए।

Published by Divyanshi Singh

Suresh Raina: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना अपनी शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन फील्डिंग और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैना की संपत्ति 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया नाम

हाल ही में रैना का नाम 1xBet नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में रैना को समन भेजा था, जिसके बाद वह बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए। एजेंसी ने रैना से इस ऐप से उनके संबंधों, एंडोर्समेंट डील्स और किसी भी वित्तीय लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी मांगी। यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

इस मामले के सामने आने के बाद लोग उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं कि सुरेश रैना की आय के मुख्य स्रोत क्या हैं और उनकी जिंदगी कितनी शानदार है।

Related Post

कितनी संपत्ति के मालिक हैं रैना

सुरेश रैना अपनी आलीशान जिंदगी और आलीशान अंदाज के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रैना की कुल संपत्ति 220 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इस संपत्ति के पीछे की वजह उनका लंबा और सफल क्रिकेट करियर तो है ही, साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए कमाए गए करोड़ों रुपये भी हैं। रैना ने अकेले आईपीएल में 110 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। इसके अलावा, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी अच्छी-खासी रकम मिली है। क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद, रैना ने कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा, जहाँ उन्हें अच्छे कॉन्ट्रैक्ट भी मिले, जिससे उनकी कमाई और बढ़ी।

Shubman Gill: भारतीय कप्तान के आगे नतमस्तक हुआ ICC, दिया ये बड़ा सम्मान, ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाला देखता रह गया मुंह

क्रिकेट के अलावा इन चीजों से भी कमाते हैं पैसे

क्रिकेट के अलावा, सुरेश रैना की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आता है। उन्होंने एडिडास, बूस्ट, टाइमेक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रमोशन में काम किया है। इसके साथ ही, रैना अपने खुद के व्यवसायों में भी सक्रिय हैं। उनका बेबीकेयर ब्रांड रैना मेट और स्टार्टअप साहीकॉइन उनके प्रमुख निवेश प्रोजेक्ट्स में से हैं। हाल ही में रैना ने नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में रैना इंडियन रेस्टोरेंट खोला है, जिसका उद्देश्य यूरोप के लोगों तक असली भारतीय स्वाद पहुँचाना है। यह रेस्तरां उत्तर और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध व्यंजन परोसता है, जो न केवल भारतीयों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी पसंद आते हैं।

Shubman Gill: भारतीय कप्तान के आगे नतमस्तक हुआ ICC, दिया ये बड़ा सम्मान, ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाला देखता रह गया मुंह

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: Suresh Raina

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026