Home > व्यापार > Budget 2026 Gold Silver Rate: बजट से पहले बाजार में मचा हाहाकार! धराशाई हुई चांदी, क्या सस्ता होगा सोना?

Budget 2026 Gold Silver Rate: बजट से पहले बाजार में मचा हाहाकार! धराशाई हुई चांदी, क्या सस्ता होगा सोना?

Gold-Silver Prices Crash : पिछले एक साल से सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन बजट से पहले कीमतों में आई गिरावट ने सबको हैरान कर दिया है. आज पूरे देश की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर टिकी हैं. क्या आज बजट के बाद सोना होगा या महंगा?

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 1, 2026 11:01:54 AM IST



Budget 2026 Gold Silver Rate :  आज भारत के लिए सबसे अहम दिन है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट 2026 सदन में पेश करने जा रही हैं. सोने-चांदी (Gold Silver Price) में बजट पेश (Budget 2026) होने से पहले आई गिरावट ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब लोग केवल यह जानना चाहते हैं, कि क्या बजट में सोने-चांदी को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जाने वाला है. क्यों सोना सस्ता होगा या फिर महंगा? क्या टैक्स बदलेगा? 

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, या फिर पहले से ही इसमें निवेश कर चुके हैं. तो यह खबर आपके लिए काफी जरुरी है. बजट 2026 से ठीक पहले सर्राफा बाजार में सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है. एक ही दिन में सोने-चांदी के दाम गिरने से निवेशक हैरान रह गए हैं. 

MCX पर सोने-चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देगी गई थी. जिसेक बाद MCX गोल्ड फ्यूचर 12 प्रतिशत टूटकर ₹1,49,075 प्रति 10 ग्राम रह गया था. पिछले दिन सोने का भाव ₹1,69,403 प्रति 10 ग्राम था. यानी सीधा एक दिन में 20,328 की गिरावट आई. चांदी ने तो निवेशकों को काफी बड़ा झटका दिया है. सिल्वर सीधा 27 प्रतिशत टूट कर 2,91,922 प्रति किलो पर बंद हुई. पहले 3,99,893 प्रति किलो के स्तर पर थी. यानी केवल एक दिन में 1 लाख से ज्यादा गिरावट देखने को मिली. 

आज खुला रहेगा बाजार 

शनिवार और रविवार को MCX बंद रहते हैं, लेकिन आज बजट सदन में पेश होने वाला है. इस कारण 1 फरवरी रविवार को MCX में ट्रेडिंग होगी. बजट के दिन सुबह से कमोडिटी मार्केट खुला रहेगा, ताकी निवेशक बजट के असर को लाइव देख सकें. बजट के ऐलान के दौरान सोना चांदी ही नहीं बल्कि दूसरी कमोडिटी का भी ट्रेड किया जाएगा. 

इतिहास में बड़ी गिरावट 

सोने और चांदी में गिरावट केवल भारत तक ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में डॉलर मजबूत हुआ है. डॉलर मजबूत होते ही दुनियाभर में सोने और चांदी से पैसा निकलने लगा. जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिला. 

Union Budget: बजट से जुड़ी 10 मजेदार बातें, जानिए दिलचस्प इतिहास और परंपराएं

इंटरनेशनल मार्केट में क्रैश

विदेशी बाजार में सोने की कीमत 12 प्रतिशत से टूटकर 5,000 डॉलर प्रति औंस गिर गई है. सिल्वर की कीमत एक दिन में 36 प्रतिशत तक टूट गई, यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 26 प्रतिशत गिरकर 85.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है. 

Finance Minister Nirmala Sitharaman : 3 घंटे रोज करती हैं कौन सा जरूरी काम? जानें निर्मला सीतारामण के बारे में रोचक तथ्य

Advertisement