Home > व्यापार > Gold Price Today: सोने में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा दाम

Gold Price Today: सोने में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा दाम

Gold Price Today: बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड 2860 रुपये महंगा हो गया है. वहीं चांदी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए जानें आज क्या है सोने का रेट?

By: Preeti Rajput | Published: April 6, 2026 9:26:17 AM IST



Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन, सोमवार 6 अप्रैल को देश में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. आज सुबह राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड 2860 रुपये महंगा हुआ है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बीते शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर देखने को मिली.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव फिलहाल 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है. वहीं एक देश की भीतर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स के कारण भी प्रभावित होती हैं. 

सोने का भाव आज 

कैरेट के हिसाब से शुद्धता

सुबह के रेट  

सोना 24 कैरेट  146608 रुपये
सोना 23 कैरेट   146021 रुपये
सोना 22 कैरेट   134293 रुपये
सोना 18 कैरेट  109956 रुपये
सोना 14 कैरेट 85766 रुपये

जानें आपके शहर में सोने का भाव

शहर   22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 138490 151070
मुंबई   138340 150920
अहमदाबाद 138390 150970
चेन्नई   138340 150920
कोलकाता 138340 150920
हैदराबाद 138340 150920
जयपुर 138490 151070
भोपाल  138390  150970
लखनऊ 138490 151070

बीते कारोबारी दिन सोने का भाव 

बीते कारोबारी दिन सोने की कीमतों में खास उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में जौहरियों की मांग कम होने के कारण दाम स्थिर रहे. 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही टिका रहा. वहीं गुरुवार को घरेलू बाजार में सुस्ती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगा. 

Advertisement