Home > व्यापार > Gold Rate Today: बजट के अगले दिन सोने की कीमत बढ़ी या घटी, यहां जानें देश के मेन शहरों के लेटेस्ट प्राइस

Gold Rate Today: बजट के अगले दिन सोने की कीमत बढ़ी या घटी, यहां जानें देश के मेन शहरों के लेटेस्ट प्राइस

Gold Rate Today 2 February 2026: पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव काफी बढ़ें हुए नजर आ रहे थे. कल बजट के बाद सोने के भाव का क्या हाल है ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 2, 2026 12:26:11 PM IST



Gold Price Crash| Sona Ka Bhav Gira | Gold Rate Today: पिछले कुछ दिनों से देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. खासकर बीते दो–तीन दिनों में सोना अचानक बहुत सस्ता हुआ है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में दाम काफी कम हो गए हैं.  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया. रविवार को बजट वाले दिन भी गिरावट बनी रही. एक समय 24 कैरेट सोना 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया था. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी हुई और ये करीब 1,43,000 रुपये पर बंद हुआ. सेशन की शुरुआत में सोना लगभग 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इससे पहले शनिवार को बाजार बंद होते समय दाम 1,69,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब रहे थे.

हाल के दिनों में कितनी गिरी कीमत

शुक्रवार को सोना काफी सस्ता हो गया. एक ही दिन में कीमतों में करीब 17 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ये इस साल की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कमजोर हुआ और डॉलर में मजबूती के चलते दबाव में रहा.

 दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने के दाम तेजी से नीचे आए. जहां एक दिन पहले कीमतें रिकॉर्ड लेवल तक पहुंची थीं, वहीं अगले ही दिन सोना करीब 14,000 रुपये सस्ता होकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया. सभी टैक्स शामिल करने के बाद ये गिरावट ग्राहकों के लिए साफ नजर आई.

Gold Rate Today: बजट के अगले दिन सोने की कीमत बढ़ी या घटी, यहां जानें देश के मेन शहरों के लेटेस्ट प्राइस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हुआ

विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. हाजिर सोना और वायदा दोनों में दबाव रहाय रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे कीमतें तेजी से फिसल गईं.

Budget 2026 Gold Silver Rate: बजट से पहले बाजार में मचा हाहाकार! धराशाई हुई चांदी, क्या सस्ता होगा सोना?

 वायदा बाजार में भारी बिकवाली

वायदा बाजार में सोने की कीमतों में एक दिन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध में करीब 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई. इससे पहले यही सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. अचानक आई बिकवाली से बाजार में दबाव और बढ़ गया.

 अलग-अलग कैरेट के ताजा भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सहित 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी आई है. देश के अलग-अलग शहरों में दाम थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर रुझान नीचे की ओर है.

  

Advertisement