Categories: व्यापार

EPFO में छुपा है 7 लाख का फ्री बेनिफिट! अगर आपका भी कट रहा है PF, तो गलती से भी मिस न करें ये मौका

EPFO: हर कर्मचारी के लिए PF (प्रोविडेंट फंड) सिर्फ़ रिटायरमेंट फंड या बचत का ज़रिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अकाउंट मुश्किल समय के लिए मुफ़्त इंश्योरेंस कवरेज भी दे सकता है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

Published by Heena Khan

PF Account Benefits: हर कर्मचारी के लिए PF (प्रोविडेंट फंड) सिर्फ़ रिटायरमेंट फंड या बचत का ज़रिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अकाउंट मुश्किल समय के लिए मुफ़्त इंश्योरेंस कवरेज भी दे सकता है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, EPFO अपने सब्सक्राइबर को न सिर्फ़ पेंशन और जमा की गई बचत देता है, बल्कि ₹7 लाख तक का मुफ़्त लाइफ़ इंश्योरेंस कवरेज भी देता है. यह सुविधा EDLI (कर्मचारी जमा-लिंक्ड बीमा) स्कीम के तहत मिलती है.

बिना किसी खर्च के बड़ा लाभ

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कर्मचारी का एक भी पैसा खर्च नहीं होता. इतना ही नहीं EDLI स्कीम के मुताबिक दिए जाने वाले इंश्योरेंस कवर का पूरा प्रीमियम आपकी कंपनी या एम्प्लॉयर देता है. आपको बता दें जैसे ही आपका प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट खुलता है, आप अपने आप इस इंश्योरेंस स्कीम में एनरोल हो जाते हैं. इस दौरान एक कर्मचारी को कोई अलग से फॉर्म भरने या किसी एप्लीकेशन प्रोसेस से गुजरने की ज़रूरत नहीं होती है. साथ ही बता दें कि इस स्कीम का मुख्य मकसद कर्मचारी के नौकरी के दौरान किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने पर उसके परिवार को अचानक होने वाली आर्थिक परेशानी से बचाना है.

Aaj Ka Rashifal 10 February: किन्हें मिलेगी जॉब में तरक्की, किसे मिल सकता है धन का लाभ, जानिये 10 फरवरी को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

ऐसे तय होती है रकम

वहीं अब आप सोच रहे होंगे कि इंश्योरेंस की रकम कैसे तय होती है? तो बता दें कि यह कैलकुलेशन पूरी तरह से कर्मचारी की सैलरी पर निर्भर करता है. नियमों के मुताबिक, पिछले 12 महीनों की कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) को आधार बनाया जाता है. इंश्योरेंस कवर की रकम औसत सैलरी का 35 गुना होती है. इस रकम में ₹1.75 लाख का बोनस भी जोड़ा जाता है.  वहीं अगर आप भी किसी आर्थिक समस्या या किसी इमरजेंसी से गुजर रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

Aaj Ka Mausam: रजाई समेटने की जल्दबाजी न करें! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक मौसम का ताजा अपडेट, IMD का अलर्ट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026

Bihar triple murder: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला रेतकर की हत्या

Bihar triple murder:  बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक व्यक्ति ने अपने…

March 27, 2026