Categories: व्यापार

DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, इतना बढ़ेगा DA, आसमान छू जाएगी सैलरी

DA Hike 2025:ये आंकड़े DA निर्धारित करने के फॉर्मूले में शामिल हैं। इस औसत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार DA में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। आमतौर पर केंद्र सरकार द्वारा यह घोषणा अक्टूबर या नवंबर में की जाती है, ताकि दिवाली से पहले इसका लाभ उठाया जा सके।

Published by Divyanshi Singh

DA Hike 2025: केंद्र सरकार एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को खुशखबरी दे सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते (डीए) का ऐलान कर सकती है। इसका ऐलान दिवाली के आसपास की जाएगी। डीए में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी डीए मौजूदा 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।पिछली बार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।उस समय कर्मचारियों में थोड़ी निराशा भी देखी गई थी, क्योंकि उम्मीदें इससे कहीं अधिक थीं।

जून के CPI-IW आंकड़े आ गए

महंगाई भत्ते में बदलाव का आधार औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) है। हाल ही में, श्रम ब्यूरो ने जून 2025 के लिए CPI-IW के आंकड़े जारी किए, जो 1 अंक बढ़कर 145 हो गए हैं। इसके साथ ही जुलाई 2024 से जून 2025 तक 12 महीनों का औसत सूचकांक 143.6 रहा है।

ये आंकड़े DA निर्धारित करने के फॉर्मूले में शामिल हैं। इस औसत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार DA में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। आमतौर पर केंद्र सरकार द्वारा यह घोषणा अक्टूबर या नवंबर में की जाती है, ताकि दिवाली से पहले इसका लाभ उठाया जा सके।

डीए (%) = [(सीपीआई-आईडब्ल्यू औसत × 2.88) – 261.42] ÷ 261.42 × 100

अब जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीनों के लिए CPI-IW औसत 143.6 है-

= [(143.6 × 2.88) – 261.42] ÷ 261.42 × 100

= (413.57 – 261.42) ÷ 261.42 × 100

= 152.15 ÷ 261.42 × 100

= 58.2%

वेतन में कितनी वृद्धि होगी? जानिए गणना

महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि का सीधा असर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मासिक वेतन और पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹40,000 है, तो वर्तमान में उसे 55% DA के अनुसार ₹22,000 DA मिलता है। यदि DA 58% हो जाता है, तो यह राशि बढ़कर ₹23,200 हो जाएगी।

इधर भारत पर लगाया 50% टैरिफ, उधर अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं  पाक जनरल असीम मुनीर, क्या है ट्रंप का प्लान?

इसका मतलब है कि कर्मचारी के वेतन में हर महीने ₹1,200 की वृद्धि होगी। इसके अलावा, महंगाई भत्ते में वृद्धि के कारण यात्रा भत्ता (TA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य संबंधित भत्तों में भी वृद्धि होती है, जिससे कुल आय में और वृद्धि होती है।

ट्रंप के 50% टैरिफ का भारतीय शेयर बाजार को कितना नुकसान ? गिफ्ट निफ्टी ने दिया संकेत

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: DA Hike 2025

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026