Gaming Eernings: गेमिंग के जरिये करियर बनाने के बहुत तरीके हैं। ऐसे में आप भी गेमिंग के जरिये पैसे कमा सकते हैं। कमाई इस बात पर निर्भर है कि आप कितनी मेहनत करते हैं।
Professional Gamers in India: आज गेमिंग से पैसे कमाना आसान और लोकप्रिय हो गया है। लोग गेम खेलते हुए वीडियो बनाते हैं उन्हें ऑनलाइन दिखाते हैं। फिर इसके बाद गेमिंग टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेकर भी कमाई करते हैं। कई लोग अपनी पसंदीदा हॉबी से ही अच्छा पैसा कमा रहे हैं। ऐसे में अब गेमिंग सिर्फ खेलने का मज़ा नहीं, बल्कि करियर भी बन गया है। यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जिनसे आप अच्छा खासा करियर बनाने के साथ खूब सारा पैसा कमा सकते हैं।
1. प्रो गेमर (Professional Gamer): आप गेम खेलकर टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं और इनाम जीत सकते हैं। अच्छे खिलाड़ी इन टूर्नामेंट से बहुत पैसे कमाते हैं। आप भी चाहें तो इसे करियर के रूप में अपना सकते हैं।
2. स्ट्रीमर (Streamer): आप गेम खेलकर लाइव वीडियो बनाकर YouTube या Twitch पर दिखा सकते हैं और वहां से पैसे कमा सकते हैं। यह बहुत आसान भी है।
3. यूट्यूबर (YouTuber): आप गेम के वीडियो बना कर YouTube पर शेयर कर सकते हैं, जैसे गेम खेलने के तरीके, गेम खेलना, या मज़ेदार बातें, जो लोग देखना पसंद करते हैं। इसके जरिये आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
4. गेम डेवलपर (Game Developer): आप अपने खुद के गेम बना सकते हैं या किसी गेम बनाने वाली कंपनी में काम कर सकते हैं।
5. ब्रांड एंडोर्समेंट: जब लोग आपको पहचानने लगते हैं, तो कंपनियां आपको अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए पैसे देती हैं। इससे भी बहुत कमाई होती है।
देश के टॉप 5 सबसे मशहूर गेमर और यूट्यूबर्स और उनकी कमाई
8Bit Thug
अनिमेष अग्रवाल जिन्हें 8Bit Thug के नाम से भी जाना जाता है। S8UL टीम के co-founder हैं। वह esports, brand deals और बिजनेस के काम करते हैं। साल 2025 में उनकी कुल कमाई 130 करोड़ रूपये है, जिससे वह भारत के सबसे अमीर गेमर बन जाएंगे।
triggeredinsaan
निश्चय मल्हान पूरी तरह गेमर नहीं हैं, लेकिन उनकी यूट्यूब वीडियो और brand के साथ काम करने से उन्होंने लगभग 89 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसलिए वे एक बड़ी डिजिटल शख्सियत हैं। इनका नाम देश के बाहर भी जाना जाता है।
CarryMinati
अजय नागर को CarryMinati के नाम से जाना जाता है। अजय रोस्टिंग और गेमिंग के वीडियो बनाते हैं। YouTube पर उनके लाखों फॉलोवर हैं और कंपनियां उन्हें स्पॉन्सर भी करती हैं। उनकी सालाना कमाई 35 से 50 करोड़ रुपये के बीच है।
Mortal
S8UL के co-owner और PUBG legend नमन माथुर ने esports, YouTube और दर्शकों की वफादारी से 32 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Payal Gaming
पायल धारे जिन्हें पायल गेमिंग कहा भी जाता है। भारत की एक लोकप्रिय महिला गेमर हैं। उन्होंने BGMI गेम खेलकर और मज़ेदार वीडियो बनाकर प्रसिद्धि हासिल की है। उनकी सालाना कमाई 8.3 करोड़ से 12.5 करोड़ रुपये के बीच है।