Categories: बिहार

Bihar Ka Mausam: दो दिनों की लगातार बारिश से बिहार बेहाल! IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

बिहार में लगातार 2 दिन से हो रही बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिनमें 7 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. जानें आपके ज़िले का मौसम अपडेट.

Published by Shivani Singh

बिहार में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. बिहार के अधिकांश जिलों में गुरुवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से आवागमन ठप हो गया है और लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं. हालत यह है कि रोज़मर्रा के काम तक प्रभावित हुए हैं. इस बीच, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. आइए जानते हैं, आपके ज़िले में मौसम का हाल क्या रहने वाला है और किन इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है.  

दरअसल, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया की है कि बिहार के 29 जिलों में पहली नवंबर को बारिश होगी. इनमें से 7 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. चक्रवात मोंथा  का असर बिहार में महसूस किया जा रहा है. गंगा नदी के किनारे के इलाके मोन्था के प्रभाव से विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं. तेज़ हवाओं और बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है.

इन 7 जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में मौसम की स्थिति गंभीर रहने की संभावना है. इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Chunav 2025: पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को दी ऐसी शुभकामना, लोगों का जीत लिया दिल

Related Post

22 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अन्य 22 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिनमें पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा और गया शामिल हैं. इन जिलों में तेज़ हवाएँ, वज्रपात और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान

बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तीन दिनों की भारी बारिश ने धान की कटाई कर चुके खेतों को तबाह कर दिया है. रबी की बुवाई के लिए तैयार खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे सरसों, आलू और मक्के की फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है. किसान ख़ास तौर पर पकी हुई धान की फसल को लेकर चिंतित हैं.

कौन हैं श्वेता और राकेश, बिहार चुनाव के बीच उठाया ऐसा कदम, दिल्ली तक मच गया राजनीतिक हड़कंप

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026