Categories: बिहार

BSSC CGL-4 Vacancy: बिहार में 1481 पदों के लिए जल्द बंद होगी आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तारीख से पहले करें अप्लाई

BSSC CGL-4 Registration 2025: बिहार में 1,481 पदों के लिए बीएसएससी सीजीएल-4 भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन विंडो बंद होने वाली है. इस भर्ती में इच्छा रखने वाले उम्मीदवार बिना देरी के तुरंत वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं.

Published by Mohammad Nematullah

BSSC CGL-4 Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) जल्द ही चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2025 है.

पदों का विवरण

  • इस भर्ती में कुल 1,481 पद भरे जाने हैं.  इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं.
  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO): 1,064 पद
  • योजना सहायक: 88 पद
  • कनीय सांख्यिकी सहायक: 5 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C: 1 पद

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार है.
  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) और योजना सहायक: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री.
  • कनीय सांख्यिकी सहायक: गणित, अर्थशास्त्र, कॉमर्स या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री अनिवार्य.
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C: स्नातक के साथ-साथ BCA, PGDCA या B.Sc. (IT) जैसी कंप्यूटर संबंधित डिग्री होना जरूरी.
  • अंकेक्षक पद: कॉमर्स, गणित, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातक.
  • अंकेक्षक (सहकारी समितियां): गणित या कॉमर्स में स्नातक डिग्री अनिवार्य.
  • आयु सीमा: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए.

आरक्षण नियम

राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी. महिलाओं के लिए आरक्षण: कुल पदों का 35% क्षैतिज आरक्षण उपलब्ध है. केवल बिहार की मूल निवासी महिलाएं ही इसका लाभ उठा सकती हैं. अन्य राज्यों की महिलाएं इस आरक्षण के लिए पात्र नहीं होंगी.

राहुल गांधी के आरोपों पर भड़का EC, कहा- ऑनलाइन नहीं किया जा सकता वोटर का नाम डिलीट

Related Post

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 540 रुपये है. इस बीच एससी/एसटी (बिहार के स्थायी निवासी) सभी श्रेणी के दिव्यांगजन (एससी/एसटी के समान) और बिहार की मूल निवासी महिलाएं ₹135 के शुल्क के साथ आवेदन कर सकती हैं.

बिहार के बाहर के सभी श्रेणी के उम्मीदवारों (पुरुष या महिला) के लिए शुल्क ₹540 है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर शुल्क का भुगतान करें. क्योंकि बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

आवेदन कैसे करें?

  • पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं.
  • अब होमपेज पर CGL-4 Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया खाता बनाने (Register) के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें.
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026