Categories: बिहार

बिहार विधानसभा, किस भाषा में ली गई शपथ? हिंदी, मैथिली और अन्य भाषाओं का प्रयोग

1 दिसंबर से बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के शीतकालीन सत्र (Winter Session) की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई है.

Published by DARSHNA DEEP

Bihar Assembly Winter Session: 1 दिसंबर से बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में यह सत्र 1 से लेकर 5 दिसंबर तक ही चलेगी. तो वहीं, सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई है. 

सत्र में  प्रमुख नेताओं ने ली शपथ

सत्र के पहले ही दिन सदन में हड़कंप का माहौल देखने को मिला. जहां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन पहुंचने पर दोनों उपमुख्यमंत्री और एनडीए विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया. शपथ लेने वाले नेताओं में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हुए. तो वहीं, विपक्ष के नेता में तेजस्वी यादव, रेणु देवी, प्रेम कुमार मौजूद रहे.

किस नेता ने किस भाषा में ली शपथ

शपथ के दौरान जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वह है भाषा. हिंदी भाषा के अलावा विभिन्न भाषाओं के ज़रिए मंत्रियों ने शपथ ली. 

1. हिंदी
गुलाम सरवर (AIMIM विधायक)

Related Post

2. मैथिली 
सुधांशू शेखर, विनोद नारायण झा, मीना कुमारी, माधव आनंद, सुजीत कुमार, नीतीश मिश्रा

3. उर्दू
अबिदुर रहमान (कांग्रेस), मोहम्मद मुर्शीद आलम (AIMIM), मो कमरुल हुदा, सरवर आलम, अख्तरुल ईमान

AIMIM विधायक की हिंदी शपथ पर हुई चर्चा

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के इस बार 5 विधायक चुने गए हैं.  इनमें से बायसी के विधायक गुलाम सरवर ने हिंदी भाषा में शपथ ली, तो वहीं अन्य मुस्लिम विधायकों ने उर्दू और अरबी में अपनी-अपनी शपथ ली, जिससे गुलाम सरवर का शपथ ग्रहण विशेष चर्चा का केंद्र बन गया. इसके अलावा कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान और AIMIM के कई अन्य विधायकों ने भी उर्दू में भाषा में ही अपनी शपथ पूरी की. दूसरी तरफ मो कमरुल हुदा ने शपथ की शुरुआत ‘बिस्मिल्लाह’ से की और अंत में “जय संविधान, जय बिहार, जय किशनगंज” का नारा भी लगाया. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026