Home > बिहार > Bihar: जेडीयू विधायक विभा देवी के लिए सुबह-सुबह आई मनहूस खबर, घर से निकलते ही क्या हुआ जो खो दिया छोटा बेटा

Bihar: जेडीयू विधायक विभा देवी के लिए सुबह-सुबह आई मनहूस खबर, घर से निकलते ही क्या हुआ जो खो दिया छोटा बेटा

Akhilesh Kumar : जदयू विधाायक विभा देवी और नेता राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई.

By: JP Yadav | Last Updated: March 20, 2026 10:07:12 AM IST



Akhilesh Kumar : बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के लिए शु्क्रवार का दिन बहुत ही मनहूस साबित हुआ. जनता दल यूनाईटेड की विधायक विभा देवी और नेता राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क हादसे में जान चली गई. वह अपनी थार गाड़ी से निजी काम से कहीं जा रहे थे. इस बीच रास्ते में तेजरफ्तार थार अनियंत्रित हो गई. जब तक कुछ समझ आता. थार कार  अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. आसपास के लोगों ने तत्काल घायल अखिलेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया. ज्यादा खून बहने और अधिक चोट लगने के कारण विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

खुद चला रहे थे थार गाड़ी

विभा देवी के बेटे और बड़े भाई एकलव्य यादव मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि अखिलेश कुमार घर से थार गाड़ी लेकर निकले थे. वह खुद गाड़ी चला रहे थे. कुछ दूरी पर ही थार गाड़ी बरगद के पेड़ से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.  इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अखिलेश को फौरन स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लेकर जाया गया. यहां पर प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए राजधानी पटना के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद पटना में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाए गए,  लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए. अंतिम संस्कार नवादा के पैतृक गांव पथरा इंग्लिश में किया जाएगा. 

परिवार में कौन-कौन?

जदयू विधाायक विभा देवी और नेता राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे का अपना परिवार था. प्रोफेशन की बात करें तो अखिलेश कुमार पेशे से पेट्रोल पंप संचालक थे. उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी. यह अलग बात है कि वह सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होते थे. अखिलेश अपने पीछे तीन बेटे पटना में पढ़ाई करते हैं. 

कौन हैं विभा देवी और राज बल्लभ यादव

बिहार की राजनीति में राज बल्लभ यादव की काफी धमक है. खुद कई बार विधायक रहे और 2020 से पत्नी विभा देवी को चुनाव लड़वाया और जितवाया भी. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी पत्नी विभा देवी को नवादा सीट से जदयू से चुनाव लड़वाया. वह जीत कर विधानसभा पहुंचीं.   इससे पहले वो राजद में थीं. वह 2020 में भी उन्होंने चुनाव जीता था. एक दौर में लालू के करीबी रहे राजबल्लभ ने कुछ नाराजगी के चलते उनके खिलाफ ही मोर्चा खोला और दूरी बना ली.

Advertisement