One Day Stand: क्या आपने कभी वन नाइट स्टैंड के बारे में सुना है। सूना ही होगा! अक्सर ऐसे शब्द फिल्मों में ही सुनने को मिलते हैं और देखे भी जाते हैं। लेकिन आज हम आपको इस खबर में काफी दिलचस्प बात यानी वन डे स्टैंड के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, आजकल युवाओं के बीच वन डे स्टैंड भी काफी पॉपुलर है,आखिर क्या हैं ये वन डे स्टैंड? क्या ये भी वन नाईट स्टैंड की तरह होता है? तो आइए जान लेते हैं इससे जुड़ी बातें।
क्या है वन नाईट स्टैंड
वहीँ आपको आज हम इस खबर में बताएंगे कि, वन नाइट स्टैंड का मतलब क्या है? तो इसका मतलब है कि आप किसी अजनबी के साथ एक रात सो रहे हैं। पहले यह विदेशों में काफी प्रचलित था। लेकिन अब भारत में भी युवाओं में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीँ इसे भारत के भी अधिकतर युवा फॉलो करते हैं। वन-डे स्टैंड बहुत अलग है; यह किसी के साथ एक संक्षिप्त मुलाकात है जिसमें जरूरी नहीं कि शारीरिक संबंध बनाए जाएं।
वन स्टैंड कितना है अलग?
वहीँ अगर वन डे स्टैंड की बात की जाए तो वन-डे स्टैंड एक डेट या एक खास पल हो सकता है। आजकल लोग ऐप्स के ज़रिए डेटिंग कर रहे हैं और अगर आप किसी के साथ एक दिन के लिए डेट पर जाते हैं, तो उसे भी वन डे स्टैंड माना जा सकता है। इसका मतलब है कि आप किसी व्यक्ति से मिले, उसके साथ समय बिताया और फिर अलग हो गए।