Home > जनरल नॉलेज > Hindi Diwas: अपनी मातृभाषा हिन्दी के बारे में कितना जानते हैं आप, तो दीजिए इन 5 सवालों के जवाब

Hindi Diwas: अपनी मातृभाषा हिन्दी के बारे में कितना जानते हैं आप, तो दीजिए इन 5 सवालों के जवाब

14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस का महत्व क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है? ऐसे ही कई सवालों के बारे में क्या जानते हैं आप? तो इन खबर लेकर आया है आपके लिए एक क्विज जिससे पता लगाया जा सकता है कि आपको अपनी मातृभाषा हिंदी की कितनी जानकारी है।

By: Shivi Bajpai | Last Updated: September 13, 2025 5:42:32 PM IST



Hindi Diwas 2025: हर साल भारत में 14 सितंबर के दिन को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1949  में संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया था। कई जगहों पर हिंदी दिवस पर क्विज का आयोजन भी किया जाता है। तो इनखबर आपके लिए कुछ सवाल जवाब लाया है। 

हिंदी दिवस से जुड़े कुछ सवाल और जवाब

प्रश्न1: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 2: हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: इस दिन संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा बनाया था।

प्रश्न 3: हिन्दी को आधिकारिक भाषा(राजभाषा)के रूप में मान्यता कब दी गई?

उत्तर: 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था।

प्रश्न 4: हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?

उत्तर: हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।

प्रश्न 5: हिंदी साहित्य में ‘छायावादी युग’ के चार प्रमुख कवि कौन-कौन से हैं?

उत्तर:  जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा।

Rajasthan Police Recruitment: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कब, जानें कितने पदों पर निकली वैकेंसी

Successful Person: झारखंड के शिवम को गूगल ने ऑफर किया 2 करोड़ का पैकेज, जानें इनकी सफलता की कहानी

Advertisement