Home > मनोरंजन > टीवी > KBC 17: IAS aspirant के लिए 7.5 लाख रुपऐ का सवाल पड़ा भारी, क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब?

KBC 17: IAS aspirant के लिए 7.5 लाख रुपऐ का सवाल पड़ा भारी, क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब?

By: Ananya verma | Last Updated: September 10, 2025 10:31:50 AM IST



Kaun Banega Crorepati 17: कौन बनेगा करोड़पति 17 का एपिसोड 8 सितम्बर की रात वाला काफी भावुक और रोमांचक रहा। हॉट सीट पर बैठे थे अभिषेक, जो आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। अभिषेक का परिवार साधारण है, वे अपने माता-पिता के साथ एक छोटे से घर में रहते हैं। उनका सपना है कि वे सिविल सर्विस पास करें और अपने परिवार के लिए एक अच्छा घर खरीद सकें। शो पर उनकी माँ ने गर्व से बताया कि अभिषेक कभी अपने जिले के टॉपर रह चुके हैं। 

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक का से स्वागत किया और यह भी कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि उनके बेटे का नाम भी अभिषेक है। खेल की शुरुआत अभिषेक ने कॅान्फिडेंस के साथ की। 50 हजार रुपये के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सवाल था ‘भगवान विष्णु का कौस्तुभ मणि किस प्रकार प्राप्त हुआ था?’ दर्शकों की मदद से उन्होंने सही उत्तर “समुद्र मंथन” चुना।

इसके बाद उन्होंने 1 लाख और 2 लाख रुपये के सवाल आसानी से सही कर लिए। 5 लाख तक पहुँचने में भी उन्होंने 50:50 लाइफलाइन का सहारा लिया। लेकिन 7.5 लाख के सवाल पर उनकी राह मुश्किल हो गई। सवाल था “किस देश की राष्ट्रीय भाषा टागालोग भाषा से बनी है, जिसे वहाँ के प्रमुख जातीय समूह बोलते हैं?” ऑप्शन थे: मलेशिया, फिलीपींस, लाओस और इंडोनेशिया। ऑडियंस पोल लेने के बाद अभिषेक ने ‘लाओस’ चुना। लेकिन सही जवाब था, फिलीपींस।

हालाँकि यह जवाब गलत हो गया, फिर भी अभिषेक खाली हाथ नहीं लौटे। वे 5 लाख रुपये जीतकर घर गए। उनका हौसला और मेहनत दर्शकों को बहुत इन्स्पायर दे गया।

Advertisement