Home > लाइफस्टाइल > PCOS में मीठा खाने की चिंता खत्म! जानिए गुड़ और नारियल शुगर का सच

PCOS में मीठा खाने की चिंता खत्म! जानिए गुड़ और नारियल शुगर का सच

PCOS में सही मीठा चुनना सिर्फ स्वाद का मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे-सीधे ब्लड शुगर और हार्मोनल स्वास्थ्य से जुड़ा है। आइए जानते हैं नारियल चीनी और गुड़ की तुलना, और समझते हैं कि किसे चुनना ज्यादा सुरक्षित है।

By: Komal Kumari | Published: September 9, 2025 12:44:25 PM IST



 पीसीओएस पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं में तेजी से फैल रही स्वास्थ्य समस्या है। इसमें हार्मोनल असंतुलन, वजन बढ़ना, चेहरे पर बाल आना, मुंहासे और अनियमित पीरियड्स जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। इस स्थिति में डॉक्टर हमेशा ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने पर जोर देते हैं, क्योंकि ज्यादा  उतार-चढ़ाव हार्मोनल असंतुलन को और खराब कर देता है।ऐसे में सवाल उठता है कि जब मीठा खाने का मन करे तो क्या सिर्फ रिफाइंड शुगर से परहेज काफी है, या हमें उसके प्राकृतिक विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए? यही वजह है कि लोग अक्सर गुड़ और नारियल चीनी  जैसे विकल्पों पर भरोसा करते हैं। दोनों ही प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं, लेकिन दोनों का शरीर पर असर अलग है। PCOS में सही मीठा चुनना सिर्फ स्वाद का मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे-सीधे ब्लड शुगर और हार्मोनल स्वास्थ्य से जुड़ा है। आइए जानते हैं नारियल चीनी और गुड़ की तुलना, और समझते हैं कि किसे चुनना ज्यादा सुरक्षित है।

 

ग्लाइसेमिक इंडेक्स का अंतर

 ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बताता है कि कोई भी भोजन शरीर में कितनी तेजी से ग्लूकोज में बदलता है। नारियल चीनी का GI करीब 35 है, जो कम माना जाता है और धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। इसके विपरीत, गुड़ का GI 60–65 के बीच है, यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। PCOS में जहां शुगर उतार-चढ़ाव से दिक्कतें बढ़ सकती हैं, वहां लो GI विकल्प हमेशा बेहतर रहता है। इस लिहाज से नारियल चीनी, गुड़ की तुलना में अधिक सुरक्षित साबित होती है।

 

 इंसुलिन रेजिस्टेंस पर प्रभाव

 PCOS की सबसे बड़ी समस्या इंसुलिन रेजिस्टेंस है। यानी शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता और शुगर लेवल अस्थिर रहता है। गुड़, भले ही प्राकृतिक है, लेकिन इसका असर शरीर में रिफाइंड शुगर जैसा ही हो सकता है और शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकता है। नारियल चीनी अपेक्षाकृत धीरे-धीरे असर करती है, जिससे इंसुलिन पर दबाव कम पड़ता है। इसलिए PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए नारियल चीनी थोड़ा ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।

 

पोषण की दृष्टि से तुलना

 गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा अच्छी होती है, जो खासकर एनीमिया या कमजोरी वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। वहीं, नारियल चीनी में ट्रेस मिनरल्स, पोटैशियम और ज़िंक मौजूद होते हैं, लेकिन इसमें खासियत है इन्युलिन फाइबर।

Advertisement