Indonesia Tribe: दुनिया भर के लोग अलग-अलग तरह की परंपराओं का पालन करते हैं। वहीं इन परंपराओं को अलग-अलग जाति के लोग बड़ी शिद्दत से अपनाते हैं। आज हम आपको इंडोनेशिया की एक ऐसी परंपरा की बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक जनजाति है जिसमें परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर महिलाओं की आधी उंगलियां काट दी जाती हैं। इस अजीबोगरीब परंपरा का नाम है ‘इकिपालिन’। आइए आज इस दर्दनाक परंपरा के बारे में जान लेते हैं।
किस जनजाति के लोग अपनाते हैं इस परंपरा को
जानकारी के मुताबिक, यह परंपरा इंडोनेशिया में रहने वाली दानी जनजाति द्वारा निभाई जाती है। दानी जनजाति के लोग लंबे समय से इस परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। इस जनजाति में, जब भी किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु होती है, तो उस परिवार की महिलाओं को यह परंपरा निभानी पड़ती है। इसमें किसी सदस्य की मृत्यु पर महिला के हाथ की आधी उंगली बेरहमी से काट दी जाती है।
जानिए उंगली काटने का रिवाज
इस परंपरा को निभाने के लिए सबसे पहले महिलाओं की उंगली को रस्सी से मजबूती से बांध दिया जाता है। इससे उंगली में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और फिर कुल्हाड़ी से उंगली का आधा हिस्सा काट दिया जाता है। इसके बाद कटी हुई उंगली को दफन कर दिया जाता है या फिर जला दिया जाता है। बता दें कि महिलाओं को इस दर्दनाक परंपरा से एक बार नहीं, बल्कि बार-बार गुजरना पड़ता है।
दूसरों की पत्नी को चुराकर करते हैं शादी, इस देश…