Delhi University Buses: दिल्ली में डीटीसी की यूनिवर्सिटी स्पेशल बसें हर दिन 2 फेरे लगाएंगी. सुबह के समय से बसें अलग-अलग क्षेत्रों से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की ओर तो शाम 3:30 बजे से यूनिवर्सिटी से दिल्ली के रिहायशी क्षेत्रों की ओर चक्कर लगाएंगी। डीटीसी ने इन सभी बसों का शेड्यूल जारी किया है.
डीटीसी (DTC) के मुताबिक, इन बसों को एक से लेकर 25 तक रूट नंबर दिए गए हैं. ये बस सर्विस पहले ही दिन छात्र-छात्राओं को पसंद आ रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 दिन पहले यू-स्पेशल बस सेवा की शुरूआत हुई है. तो चलिए जानते हैं कि इन बसों का रूट क्या रहेगा.
Vishwakarma Puja 2025: 100 साल बाद बन रहें ये दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
इन 25 रूट पर इस वक्त चलेगी बसरूट – सुबह की ट्रिप – वापसी की ट्रिप
नरेला से पटेल चेस्ट – 7:20 बजे – 3:00 बजे
नजफगढ़ से अरविंदो कॉलेज – 7:30 बजे – 3:10 बजे
पूर्वांचल हॉस्टल-रामजस कॉलेज – 7:35 बजे – 3:20 बजे
रिठाला मेट्रो स्टेशन-अदिती कॉलेज – 7:40 बजे – 3:30 बजे
महरौली-किरोड़ीमल कॉलेज – 7:40 बजे – 3:40 बजे
मोतीबाग-श्रीराम कॉलेज – 7:50 बजे – 3:50 बजे
राजौरी गार्डन एक्स.-खालसा कॉलेज – 7:50 बजे – 3:50 बजे
पंजाबी बाग-बीएन कॉलेज – 8:00 बजे – 4:00 बजे
शाहदरा टर्मिनल-दौलत राम कॉलेज – 8:05 बजे – 4:10 बजे
विवि आर्ट फैकल्टी- पीजी डीएवी कॉलेज – 8:10 बजे – 4:15 बजे
कटेवाड़ा-हिंदू कॉलेज – 7:10 बजे – 4:05 बजे
वायुसेनाबाद-श्रीराम कॉलेज – 7:35 बजे – 3:30 बजे
रोहिणी से. 16 से भारती महिला कॉलेज – 8:10 बजे – 3:10 बजे
हौजखास मेट्रो स्टेशन-साउथ कैंपस – 8:45 बजे – 3:10 बजे
जहांगीरपुरी मेट्रो-स्वामी शारदानंद कॉलेज – 8:20 बजे – 3:30 बजे
सीआर पार्क-डीयू आर्ट फैकल्टी – 7:45 बजे – 3:30 बजे
द्वारका सेक्टर 3-4 क्रॉसिंग-नॉर्थ कैंपस – 7:40 बजे – 3:00 बजे
नांगलोई-लक्ष्मीबाई कॉलेज – 8:00 बजे – 3:00 बजे
इंद्रपुरी-श्रीराम कॉलेज – 8:10 बजे – 3:00 बजे
समाचार अपार्टमेंट-बापूधाम – 7:50 बजे – 3:00 बजे
शाहदरा-माता सुंदरी कॉलेज – 8:15 बजे – 3:00 बजे
नजफगढ़-मैत्री कॉलेज – 7:00 बजे – 3:10 बजे
शाहदरा-अरविंदो कॉलेज – 7:40 बजे – 3:20 बजे
मयूर विहार फेज-2 से दयाल सिंह कॉलेज – 8:00 बजे – 3:30 बजे
वसंत कुंज-नॉर्थ कैंपस – 7:40 बजे – 3:30 बजे