Chandra Grahan 2025 Live Streaming: भारत में 7-8 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) नजर आने वाला है। यह इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण पूर्णिमा की रात को लगने जा रहा है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से काफी ज्यादा अहम है। यह भारत के साथ-साथ कई और देशों में भी नजर आने वाला है।
कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
ग्रहण 7 सितंबर रात 9:57 बजे से शुरू होने वाला है। इस बार यह दो दिन नजर आने वाला है। ग्रहण 8 सितंबर सुबह 1:27 बजे समाप्त होगा। रात 11:00 बजे से 12:23 बजे तक चांद लाल रंग में नजर आने वाला है। इस दौरान चांद पृथ्वी की छाया में डूबा नजर आएगे। ग्रहण करीब साढ़े तीन घंटे तक लगने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में यह ग्रहण लगने जा रहा है। राहू चांद के निकट रहने वाला है। चांद की यह स्थिति अशुभ मानी जाती है और प्राकृतिक आपदाओं का भी संकेत देती है। जैसे बारिश, भूकंप, तुफान आदि।
वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्र ग्रहण का महत्व
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, तो उसकी छाया सीधा चांद पर पड़ती है। पृथ्वी की छाया पड़ने से चांद लाल रंग का नजर आता है। वह काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। विज्ञान के मुताबिक, यह केवल प्राकृतिक घटना है।
कहां देख सकते हैं चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग?
नासा (NASA) का लाइव स्ट्रीम- 7-8 सितंबर, 2025 को होने वाले चंद्र ग्रहण (चंद्र ग्रहण) का नासा का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए, नासा+ स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म plus.nasa.gov पर जाएं या एजेंसी की मुख्य वेबसाइट nasa.gov और लाइव प्रोग्रामिंग के लिए उसका YouTube चैनल देखें। पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।
इसरो (ISRO) का लाइव स्ट्रीम- इसरो पर चंद्र ग्रहण का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आप isro.gov.in और लाइव प्रोग्रामिंग के लिए उसका YouTube चैनल देखें।
Virtual Telescope Project यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम