Allu Arjun’s Grandmother Dies At 94: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। उनकी दादी और प्रसिद्ध तेलुगु निर्माता अल्लू अरविंद की मां अल्लू कनकरत्नम का शनिवार को निधन हो गया है। वह 94 साल की थीँ। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार कोकापेट के अरविंद निवास पर होने वाला है। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दोड़ गई है। पूरे तेलुगु इंडस्ट्री से अल्लू परिवार को शोक संवेदनाएं आ रही है। साउथ एक्टर राम चरण एक्शन फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के लिए मैसूर गए हुए थे। लेकिन निधन की खबर सुनते ही वह अपनी शूटिंग छोड़ वापस हैदराबाद लौट आए हैं।

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चिरंजीवी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मेरी सास… यह बहुत दुखद है कि कीशे अल्लू रामलिंगैया की पत्नी कनकरत्नम्मा का निधन हो गया है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए एक उदाहरण रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ॐ शांति
మా అత్తయ్య గారు.. కీ.శే అల్లు రామలింగయ్య గారి సతీమణి కనకరత్నమ్మ గారు శివైక్యం చెందటం ఎంతో బాధాకరం.
మా కుటుంబాలకు ఆమె చూపిన ప్రేమ, ధైర్యం, జీవిత విలువలు ఎప్పటికీ మాకు ఆదర్శం.
వారి పవిత్ర ఆత్మకు శాంతి చేకూరాలని దేవుడిని ప్రార్థిస్తున్నాను.
ఓం శాంతిః 🙏— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) August 30, 2025
अल्लू अर्जुन के घर पहुंच रहे तमाम सेलेब्स
तमाम सेलेब्स अल्लू अर्जुन के घर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन काफी भावुक नजर आ रहे हैं। राम चरण भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाकर दुख बांटते हुए नजर आए। एक्टर वेंकटेश भी इस दौरान नजर आए।
अल्लू कनकरत्नम ने शनिवार तड़के 1:45 बजे उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा। उनके पोते राम चरण मैसूर में अपनी फिल्म पेड्डी की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन इस समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए शूटिंग छोड़कर हैदराबाद लौट आए।