Home > देश > Odisha flood: जाजपुर के पास कानी नदी का तटबंध टूटा, चार पंचायतें पानी में डूबीं

Odisha flood: जाजपुर के पास कानी नदी का तटबंध टूटा, चार पंचायतें पानी में डूबीं

Odisha flood: जाजपुर के पास कानी नदी का तटबंध टूटा, चार पंचायतें पानी में डूबीं, बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से गांवों में घुसा ,

By: Swarnim Suprakash | Published: August 25, 2025 4:11:19 PM IST



ओड़िशा अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha flood: ओडिशा में बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक के पास कानी नदी के तटबंध में सोमवार तड़के बड़ा कटाव हो गया। यह नदी वैतरणी की शाखा नदी है और बीती रात हुई भारी बारिश के बाद सुबह करीब 8 बजे मुस्लिम साहि दरगाह के पास अहियास-कसपा इलाके में तटबंध करीब 20 से 30 फीट तक टूट गया।

बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से गांवों में घुसा 

वैतरणी नदी का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। इसका सीधा असर कानी नदी पर पड़ा और तटबंध के कमजोर हिस्सों पर पानी का दबाव बढ़ता गया। आखिरकार तटबंध टूट गया और बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से गांवों में घुस गया।

Arvind Kejriwal: क्या ऐसे मंत्री-प्रधानमंत्री को भी अपना पद छोड़ना चाहिए? केजरीवाल ने क्यों कही ये बात, मचा बवाल

मरम्मत कार्य में काफी दिक्कतें

इस तटबंध टूटने का सबसे बड़ा असर अहियास, मल्लीकापुर, कसपा और महांति पटन पंचायतों पर पड़ा है। इन इलाकों के लोग सुबह नींद से जागे तो घरों के अंदर बाढ़ का पानी घुस चुका था। जान बचाने के लिए लोगों को जल्दबाजी में सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
गांवों के साथ-साथ भारी मात्रा में खेतों में खड़ी फसलें भी पानी में डूब गई हैं। पहले से ही इस मानसून में बार-बार बाढ़ की मार झेल रहे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। कुछ इलाकों में तो पानी कई फीट तक भर गया है और खेत पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।
प्रशासन ने आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट कर दिया है। तटबंध को दोबारा बंद करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लगातार पानी के तेज बहाव के कारण मरम्मत कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

Odisha: ओडिशा में नया लो-प्रेशर सिस्टम, भारी बारिश और आंधी-तूफ़ान का अलर्ट

अहियास, कसपा और आसपास के गांवों के लोग प्रशासन से राहत और बचाव कार्य की आस में है। लोगों के पास पीने का पानी और खाना खत्म हो गया है और बीमार लोगों को दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं। कई जगहों पर गांव पूरी तरह से मुख्य सड़क से कट चुके हैं और लोग फंसे हुए हैं।

जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत शिविर और मेडिकल टीमें भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बाढ़ का पानी कम होते ही मरम्मत कार्य तेज किया जाएगा।

Advertisement