183
Red Grapes Benefits: अंगूर तो हर कोई खाता है, इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। अंगूर सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आप सभी ने हरा और काला अंगूर तो खाया ही होगा। क्या आपने कभी लाल अंगूर चखा है। यह लाल अंगूर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। भारत में लाल अंगूर काफी कम मिलता है, लेकिन विदेशों में इसकी मांग काफी ज्यादा है। इससे रेड वाइन भी बनाई जाती है। यह लाल अंगूर काले और हरे से काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं।
आईए जानते हैं कि लाल अंगूर से आपको क्या-क्या फायदें मिल सकते हैं।
लाल अंगूर के जबरदस्त फायदें
अगर हम लाल अंगूर से मिलने वाले फायदों की बात करें तो एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण इसका सेहत पर काफी अच्छा असर पड़ता है। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, इससे कई बीमारियों का रिस्क भी काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही लाल अंगूर में विटामिन्स काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें विटामिन्स का खजाना भी कहा जाता है। इसमें आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद- लाल अंगूर रोजाना खाने से दिल पर काफी अच्छा असर पड़ता है। इसमें फ्लेवेनोएड्स और पोलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल की धमनियों की रक्षा करते हैं। साथ ही दिल की मसल्स को सूजन से भी दूर रखते हैं। लाल अंगूर रोज खाने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
वजन कंट्रोल- लाल अंगूर को खाने से बढ़ता वजन कंट्रोल में रहता है। इसमें पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल नामक पॉलीफेनोल वजन कम करने में काफी मदद करते हैं। लाल अंगूर को आप अपनी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं। वेट लॉस के लिए ये चमत्कारी साबित होता है।
तनाव को करता है दूर- लाल अंगूर में पॉलीफेनोलिक एंजाइम जैसे फ्लेवोनोइड्स और रेस्वेराट्रोल ऑक्सिडेटिव पाए जाते हैं। जो तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। यह ब्रेन को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसके सेवन से कमजोर याद्दाश्त वाले भी तेज हो जाते हैं।
हड्डियों होती हैं मजबूत – लाल अंगूर में कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए काफी अच्छा साबित होता है। लाल अंगूर काफी ज्यादा लाभकारी होते हैं। यह हड्डियों का सही विकास करने में काफी मदद करते हैं।
अस्थमा की समस्या- अल्कोहलिक अर्क अस्थमा की समस्या को दूर करता है। यह अस्थमा के रिस्क को कम करने में मददगार साबित होता है।
Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है।