Home > मनोरंजन > Manika Vishwakarma: भारत की इस खूबसूरत हसीना के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज, पूरी दुनिया का सामने बढ़ाएंगी भारत की मान…जानें कौन है मनिका विश्वकर्मा?

Manika Vishwakarma: भारत की इस खूबसूरत हसीना के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज, पूरी दुनिया का सामने बढ़ाएंगी भारत की मान…जानें कौन है मनिका विश्वकर्मा?

Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma : मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सज चुका है। वह 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

By: Preeti Rajput | Last Updated: August 19, 2025 10:15:40 AM IST



Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma : भारत के राजस्थान के जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मनिका विश्वकर्मा ने जीत का हासिल कर ली है। उनके सिर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के ब्यूटी पेजेंट का ताज सज चुका है। साल 2024 में मनिका को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के लिए चुना गया था। अब यहां जीत हासिल कर वह 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करची नजर आएंगी। यह प्रतियोगिता इस साल के लास्ट में आयोजित की जाने वाली है। 

कौन है मनिका विश्वकर्मा

मनिका विश्वकर्मा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। वह राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रही हैं। वह शुरू से ही मॉडलिंग में करियर बनाने पर फोकस कर रही हैं। इस जीत के बाद मनिका ने अपनी खुशी खुलकर जाहिर की। उन्होंने अपने मेंटर्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि- इस मुश्किल सफर को तय करने के लिए उनके मेंटर्स ने उनकी काफी मदद की।

जीत के बाद क्या बोलीं मनिका विश्वकर्मा

मनिका विश्वकर्मा ने आगे कहा, “मेरी यात्रा मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुई। मैं दिल्ली आई और प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की ज़रूरत है। सभी की इसमें बड़ी भूमिका थी… मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस योग्य बनाया कि मैं आज हूँ। प्रतियोगिता सिर्फ़ एक क्षेत्र नहीं है, यह अपनी ही एक दुनिया है जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है।” बता दें कि  मनिका Neuronova संस्था भी चलाती है जो मेंटल हेल्थ के लिए समर्पित है। 

उर्वशी रौतेला ने दी बधाई 

अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला कहती हैं, “प्रतियोगिता बहुत कठिन थी, लेकिन विजेता हमारे साथ है। यह मेरी दसवीं सालगिरह भी है। हमें बहुत खुशी है कि वह विजेता बनीं। वह मिस यूनिवर्स में हमें ज़रूर गौरवान्वित करेंगी।” 

Achyut Potdar Passed Away: अरे कहना क्या चाहते हो…3 Idiots में प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले Achyut Potdar का हुआ निधन, शोक में डूब गया…

Advertisement