Richest Dance Masters: बॉलीवुड फिल्मों में गानों का मजा तब बढ़ता है जब उनमें शानदार डांस मूव्स होते हैं। इन मूव्स के पीछे मेहनत करते हैं कोरियोग्राफर्स। आज ये कोरियोग्राफर सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं।
बॉलीवुड में सिर्फ हीरो-हीरोइन ही नहीं, कोरियोग्राफर भी करोड़ों की कमाई करते हैं। प्रभु देवा से लेकर फराह खान और गणेश आचार्य इस बात का सबूत हैं कि डांस की दुनिया भी ग्लैमर और दौलत से भरी हुई है।
1- फराह खान
फराह खान को बॉलीवुड की सबसे बड़ी कोरियोग्राफर माना जाता है। वे एक गाने के लिए करीब 50 लाख रुपये लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 85–90 करोड़ रुपये है।
2- प्रभु देवा
डांसिंग स्टाइल और अनोखे मूव्स के लिए मशहूर प्रभु देवा की गिनती टॉप कोरियोग्राफर्स में होती है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 175 करोड़ रुपये बताई जाती है।
3- गणेश आचार्य
गणेश आचार्य ने ‘चिकनी चमेली’ और ‘ठुमकेश्वरी’ जैसे हिट गाने कोरियोग्राफ किए हैं। वे एक गाने के लिए करीब 20–25 लाख रुपये लेते हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है।
4- रेमो डिसूजा
रेमो ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वे एक गाने के लिए करीब 20–25 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये है।
5- वैभवी मर्चेंट
वैभवी मर्चेंट भी बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। वे एक गाने के लिए करीब 20 लाख रुपये लेती हैं और उनकी संपत्ति भी करोड़ों में आंकी जाती है।