Home > मनोरंजन > Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सितारों में दिखा देशभक्ति का जुनून…तिरंगे के साथ दी फैंस को बधाई

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सितारों में दिखा देशभक्ति का जुनून…तिरंगे के साथ दी फैंस को बधाई

Independence Day 2025: आज पूरा देश 15 अगस्त के दिन 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरा बॉलीवुड भी देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई भी देनी शुरू कर दी है।

By: Preeti Rajput | Published: August 15, 2025 1:40:14 PM IST



Bollywood Celebs On Independence Day 2025: आज पूरा देश 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता भी देशभक्ति के रंग में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सभी स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों मे भी सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले पोस्ट शेयर किए हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर कंगना रनौत समेत कई सितारों ने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 

सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट कर लिखा- स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है – स्वतंत्रता चयनात्मक नहीं होनी चाहिए। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना और देश का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैंस को बधाई दी है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है। जिसमें तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। 



अक्षय कुमार ने पोस्ट कर लिखा- जब हम अपने पैरों तले ज़मीन की परवाह करते हैं, तो आज़ादी और भी ज़्यादा चमकदार लगती है। मैं बीच पर वॉलीबॉल का मज़ा ले रहा था, तभी मेरी मुलाक़ात इन असल ज़िंदगी के नायकों से हुई जो हमारे समुद्र तटों को साफ़ रख रहे हैं… सब मुस्कुरा रहे थे, दिल से। 



कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अनुपम खैर ने बधाई देते हुए लिखा- विश्व भर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें।जय हिन्द! 

विक्रांत मैसी ने भी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। एक्टर विक्रांत मैस्सी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ। 


सुनील शेट्टी ने तिरंगे और वीर सैनिकों के साथ अपना एक विडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा- हमारे सशस्त्र बलों जैसा कोई बल नहीं। भारतीय होने जैसा कोई गौरव नहीं। उन वीरों को नमन जो हमारे देश की रक्षा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि भारत आज़ादी से साँस ले।  सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



बॉलीवुड सितारों की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गई ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन पोस्ट को जबरदस्त शेयर कर रहे हैं। 

Advertisement