Home > देश > Vadodara Rape Case: पति से नहीं हो रहा था बच्चा, ससुर और नंदोई ने किया बहू का रेप, फिर जो हुआ…

Vadodara Rape Case: पति से नहीं हो रहा था बच्चा, ससुर और नंदोई ने किया बहू का रेप, फिर जो हुआ…

Vadodara Rape Case: गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत औअर रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर दिया है। दरअसल 40 साल की एक महिला के साथ उसके ससुर और ननद के पति ने कई बार बलात्कार किया। ऐसा महिला ने आरोप लगाया है।

By: Deepak Vikal | Published: August 12, 2025 5:01:40 PM IST



Vadodara Rape Case: गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत औअर रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर दिया है। दरअसल 40 साल की एक महिला के साथ उसके ससुर और ननद के पति ने कई बार बलात्कार किया। ऐसा महिला ने आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि यह सब इसलिए किया गया ताकि उसे गर्भवती किया जा सके। क्योंकि उसके पति में शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में पीड़िता की शादी हुई और वह अपने पति के घर रहने लगी। कुछ हफ्तों बाद, उसके ससुराल वालों ने कहा कि उसकी उम्र कम होने के कारण उसे माँ बनने में दिक्कत हो सकती है। मेडिकल जाँच के बाद पता चला कि उसके पति का शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम है।

डॉक्टरों की सलाह पर उसने आईवीएफ ट्रीटमेंट भी करवाया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। उसने आगे इलाज कराने से इनकार कर दिया और गोद लेने का सुझाव दिया, लेकिन परिवार नहीं माना।

ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया

महिला का आरोप है कि जुलाई 2024 की एक रात, वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका ससुर कमरे में घुस आया और उसके साथ ज़बरदस्ती यौन संबंध बनाने लगा। जब उसने विरोध किया, तो उसने उसे थप्पड़ मारा। जब उसने अपने पति को बताया, तो उसने उसे चुप रहने को कहा और किसी को बताने पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, लेकिन वह गर्भवती नहीं हुई। दिसंबर 2024 में, उसकी ननद के पति ने भी उसके साथ बलात्कार किया और यह सिलसिला कई बार दोहराया। जून 2025 में, वह गर्भवती हो गई, लेकिन जुलाई में उसका गर्भपात हो गया।

Vairamuthu: ‘अपनी सुध-बुध खो बैठे थे भगवान राम, छुपाई गई बदनामी…’, तमिल कवी के बयान से मच गया बवाल

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इसके बाद, जुलाई के आखिरी हफ्ते में, उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया। शुरुआती जाँच के बाद, नवापुरा पुलिस ने रविवार को ससुर, ननद के पति और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

0nion Price Rise: प्याज की कीमतों को लेकर प्याज की माला पहने पहुंचे सांसद , नैफेड जैसी एजेंसियों की CBI जांच की मांग

Advertisement