Surya Gochar : सूर्य ग्रह 16 अगस्त की देर रात 2 बजे सिंह राशि में गोचर करने जा रहा है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। मान्यता है कि अगर सूूर्य आपकी कुंडली में हो तो आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ती होती है। इस बार सूर्य के गोचर के दौरान कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। साथ ही कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए इस बार सूर्य का गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आप इस दौरान करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। साथ ही करियर में आ रही परेशानियों का भी निदान हो जाएगी। इस दौरान आपको करियर के साथ-साथ व्यवसाय में भी खूब लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही कई बड़े-बड़े लाभ इस सूर्य गोचर के दौरान दिख रहा है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर काफी लाभदायक साबित होगा। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ भी होगा। इस राशि के जातक अगर प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं, तो अच्छे अंक प्राप्त होंगे। रूके हुए कई काम भी पूरे हो सकते हैं। साथ ही नौकरी बदलने की योजना में सफलता मिलने के आसार हैं।
वृश्चिक राशि
यह समय आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप कई माध्यमों से धन कमा सकते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।