Home > देश > Meerut Crime News: ‘रात बिताने के लिए लड़की दो…’, नहीं मिली तो बेकाबू होकर युवक ने होटल मालिक के साथ ही कर दिया ऐसा कांड, जानकर कांप उठेंगे!

Meerut Crime News: ‘रात बिताने के लिए लड़की दो…’, नहीं मिली तो बेकाबू होकर युवक ने होटल मालिक के साथ ही कर दिया ऐसा कांड, जानकर कांप उठेंगे!

आरोपी की पहचान टीपी नगर इलाके के रहने वाले राज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।

By: Ashish Rai | Published: August 9, 2025 6:35:12 PM IST



Meerut Hotel Firing: उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने यहाँ एक होटल में गोलीबारी कर दी। दरअसल, उसने होटल स्टाफ से लड़की की मांग की थी। उसने कहा- मुझे एक रात के लिए लड़की चाहिए। जब होटल स्टाफ ने उसे मना कर दिया, तो वह आगबबूला हो गया। उसने होटल में अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

Raksha Bandhan पर Khan Sir को बंधी इतनी राखियां कि टूट गया हर रिकॉर्ड! हर राज्य से आईं बहनें, खाने में बनवाया 156 प्रकार

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला मेरठ के टीपी नगर के वेदव्यासपुरी स्थित एक होटल का है। गोलीबारी की इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। यह होटल मेरठ के वेदव्यासपुरी में डिवाइड रोड पर है। सुमित और अमित दोनों होटल चलाते हैं। सुमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9.30 बजे एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और लड़की की डिमांड करने लगा।

सुमित ने बताया कि युवक की ऐसी मांग सुनकर वह हैरान रह गया। उसने युवक से कहा कि होटल में ऐसा नहीं होता। इस पर युवक अचानक भड़क गया। आरोप है कि उसने तुरंत गाली-गलौज शुरू कर दी। सुमित के मुताबिक, किसी को समझ नहीं आया कि युवक ने इतनी अनुचित मांग कैसे कर दी और मना करने पर वह इतना आक्रामक कैसे हो गया। हालांकि, होटल स्टाफ ने उसकी बात अनसुनी कर दी और अपनी बात पर अड़ा रहा। आखिरकार युवक धमकी देते हुए मौके से चला गया।

आरोपी मुंह पर रुमाल बाँधकर फिर आया

आरोपी युवक रात करीब 10 बजे चेहरे पर रुमाल बाँधकर फिर आया और होटल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली शीशे पर लगी और काउंटर पर बैठे सुमित ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। थाना पुलिस पहुँची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली। आरोपी की पहचान टीपी नगर इलाके के रहने वाले राज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।

दिल्ली के हॉस्पिटल में लगी भयावह आग, कांच तोड़कर निकाले गए मरीज, एक की मौत, कई घायल

Advertisement