446
Raksha Bandhan 2025: इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बहनें अपने भाई की कलाई पर प्यार से राखी बांधेंगी और उसकी लंबी उम्र और तरक्की की दुआ करेंगी। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि इस बार का राखी का तोहफा और भी खास हो तो सोने-चांदी और ब्रेसलेट वाली राखियां अपने भाई को बिल्कुल भी ना बांधे।
मोली से बनी राखी
शास्त्रों के अनुसार, मोली से बनी राखी बांधना काफी शुभ माना जाता है। लाल और पीले रंग की मोली सबसे पवित्र और शुभ होती है। भगवान विष्णु और गणेश को पहली राखी बांधने के बाद आप अपने प्यारे भाईयों को राखी बांध सकते हैं। मंत्रोच्चारण के साथ ही भाई की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
रुद्राक्ष वाली राखी
वैसे आप धार्मिक चिह्नों वाली राखी भी भाईयों की कलाई पर बांध सकते हैं। जैसे त्रिशूल, ओम या स्वास्तिक के चिन्ह वाली राखियां। यह राखियां आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखी हैं। साथ ही आपके भाईयों को हर तरह की मुसीबतों से भी दूर रखती है।
रुद्राक्ष वाली राखी
अपने भाई के जीवन में खुशियां लाने के लिए आप रुद्राक्ष वाली राखी भी बांध सकते हैं। इससे भाई के ऊपर भोलेनाथ का आशिर्वाद बना रहता है। राहु-केतु सहित शनि के दोष से भी यह राखि आपकी रक्षा कर सकती है।
तुलसी से बनी राखी
तुलसी से बनी राखी बांधने से विष्णु और लक्ष्मी जी का आशिर्वाद प्राप्त होता है।
इस मंत्र का करें पाठ
“येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि, रक्षे माचल माचल॥”
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।