Punjabi Singer Baaz Sran Arrested: मशहूर पंजाबी सिंगर जगसीर सिंह उर्फ बाज सरन के खिलाफ एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें अफीम की तस्करी के एक पुराने मामले गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि वह 36.150 किलोग्राम अफीम की तस्करी मामले से जुड़े हुए हैं। वह काफी समय से पुलिस और एनसीबी से मुंह छिपाकर भाग रहे थे।
2016 में हुए थे भगोड़ा घोषित
साल 2016 में उन्हें ड्रग्स केस में भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सालों से इधर-उधर भागता फिर रहा है। इस बीच उसने सोशल मीडिया पर लोगों के सामने एक सिंगर के तौर पर पेश किया। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उसके अच्छे खासे फैंस है। इंस्टाग्राम पर 32 हजार से ज्यादा लोग उसे फॉलों करते हैं।
Sunjay Kapur की मौत पर उठे सवाल! पुलिस ने कहा- ‘नेचुरल डेथ’, मां बोलीं- ‘यह मर्डर है’
50,000 का इनाम किया गया था घोषित
एनसीबी ने मई 2025 में उसके ऊपर बड़ा इनाम भी घोषित किया था। उसकी तस्वीर और जानकारी अखबारों में भी छपवाई गई थी। साथ ही जानकारी देने वालों को 50,000 का इनाम देने की बात भी कही गई थी। इसी कारण उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। सालों से वह अपनी पहचान और नाम बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। हरियाणा के सिरसा से बाज सरन को पकड़ गया है। जहां से सीधा उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।