Home > देश > Uttarakhand Panchayat Chunav Result: देख रहे हो बिनोद…22 साल की बिटिया बन गई’ प्रधान जी’, जानें कौन है साक्षी और कैसे हरा दिए दिग्गज?

Uttarakhand Panchayat Chunav Result: देख रहे हो बिनोद…22 साल की बिटिया बन गई’ प्रधान जी’, जानें कौन है साक्षी और कैसे हरा दिए दिग्गज?

देहरादून से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गाँव लौटी इस बेटी ने अपने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है।

By: Ashish Rai | Published: July 31, 2025 3:27:17 PM IST



Uttarakhand Panchayat Chunav Result: पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के कुई गाँव को सबसे कम उम्र की प्रधान मिली है। 22 वर्षीय साक्षी ने पंचायत चुनाव जीतकर गाँव की सबसे कम उम्र की प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है। देहरादून से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गाँव लौटी इस बेटी ने अपने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है।

Delhi Police Commissioner: एसबीके सिंह को मिली दिल्ली पुलिस की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

देहरादून से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 22 वर्षीय साक्षी बनीं प्रधान

साक्षी ने गाँव लौटकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने का निश्चय किया। इसी सोच के साथ साक्षी ने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा और जनता का विश्वास जीतकर प्रधान चुनी गईं।

जीत के बाद साक्षी ने क्या कहा?

साक्षी का कहना है कि वह अपने तकनीकी ज्ञान और शहरी अनुभव का उपयोग गाँव के समग्र विकास में करेंगी। उनका सपना गाँव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के नए आयाम स्थापित करना है। ग्रामीणों को साक्षी से नई ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद है।

Malegaon Blast Case: 17 साल बाद बाइज्जत बरी हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव ब्लास्ट केस का आ गया फैसला

Advertisement