UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैदा। दरअसल, दारुल उलूम देवबंद परिसर में एक बार फिर महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जी हाँ, दिशानिर्देशों के उल्लंघन का हवाला देते हुए महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीँ इस दौरान परिसर प्रबंधन की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई। वहीँ आपको बता दें, इससे पहले नवंबर 2024 में ही महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया गया है।
इस वजह से लगाया हुआ बैन
आपकी जानकारी के लिए बता दें, नवंबर के महीने में महिलाओं को परिसर में प्रवेश की इजाजत दी गई थी, लेकिन अब एक बार फिर यह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस परिसर के दरवाजे पर लगे बैरिकेड पर महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का नोटिस भी लगा दिया गया है। इस नोटिस में लिखा है, “संस्थान में महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है।” इसके साथ ही परिसर में वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने समेत कई तरह की पाबंदी भी लगाई गई हैं। यही एक वजह है जिसके चलते ये कदम उठाया गया है।
जानिए किन किन चीजों पर लगी पाबंदी
परिसर के मुख्य द्वार पर लगे नोटिस में तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने, परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने, गुटखा या तंबाकू खाकर थूकने, पौधों को छूने और फूल तोड़ने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और सभी आगंतुकों को सूर्यास्त से पहले परिसर छोड़ने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि महिलाओं को कुछ दिशानिर्देशों के तहत परिसर में प्रवेश की अनुमति थी, जिनका उल्लंघन किया गया।