Mangal Gochar: आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है। आज मंगल के साथ-साथ कन्या राशि में चंद्रमा भी प्रवेश करने जा रहे हैं। आज 3 राशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष (Aries): मूड स्विंग आपकी बर्बादी का बड़ा कारण बन सकता है। पुरानी बातें सोच-सोचकर आप परेशान रहेंगे। पुरानी बातें आपके काम पर काफी ज्यादा असर डालेगी। पार्टनर की नाराज़गी भी आज आपको झेलनी पड़ सकती है। इसी के साथ खर्च बेफिजूल का होगा। माइग्रेन और गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं का आज आपको सामना करना पड़ सकता है। इन सभी चीजों से बचने के लिए हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ (Taurus): आज आप जितना शांत रहेंगे उतना आपको लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुक्र मजबूत रहेगा, लेकिन चंद्रमा आपको धोखा दे सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ पुराने झगड़े सुलझा लेंगे। आज आपके फाइनेंस में लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। गले या आवाज़ में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लक्ष्मी नारायण मंदिर जाने से आपके मन को शांती मिलेगी।
मिथुन (Gemini): बुद्धि और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें। आप जल्द बातों में फंस सकते हैं। बुध की श्रेष्ठता के कारण आप फंस सकते हैं। डिजिटल कामों में लाभ मिलने के संकेत है। निंद की कमी के कारण शरीर में थकान महसूस होगी। आद तुलसी पर जल चढ़ा कर दिन की शुरूआत करें।
कर्क (Cancer): जो सबसे दूर था, वही आज सबसे करीब होगा। सूर्य-चंद्र का विरोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। शनि की दृष्टि के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज निवेश में लाभ के संकेत हैं। त्वचा और पाचन की समस्या
का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह (Leo): अहं और आत्मसम्मान के बीच आज टकराव हो सकता है। मन को जितना हो सके शांत रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आज टाल देना अच्छा होगा। आंखों और पीठ में दर्द झेलना पड़ सकता है। सूर्य को कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाएं इससे आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी।
Vastu Guru Manyyaa Exclusive : आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकती है खुशखबरी
कन्या (Virgo): तेज़ निर्णय, तेज़ गति पर जितना हो सके काबू रखें। आज नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। सफलता और प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। पेट, नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। आज आप दुर्गा सप्तशती का अर्गला स्तोत्र जरूर पढ़ें।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।