Home > धर्म > मायके से भर-भर कर हीरे लेकर आईं थी सीता, देखते ही देखते खड़ा हो गया था बड़ा सा पहाड़, जानें क्या है राम की नगरी में मौजूद इस मणि पर्वत का रहस्य?

मायके से भर-भर कर हीरे लेकर आईं थी सीता, देखते ही देखते खड़ा हो गया था बड़ा सा पहाड़, जानें क्या है राम की नगरी में मौजूद इस मणि पर्वत का रहस्य?

Mani Parvat Rahasya:  राम की नगरी अयोध्या बेहद खूबसूरत है। यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं। आज हम एक ऐसे पहाड़ के बारे में बताएंगे जो देखने जीतना खूबसूरत है उतना ही रहस्मयी भी है।

By: Preeti Rajput | Published: July 28, 2025 2:19:29 PM IST



Mani Parvat Rahasya: राम की नगरी अयोध्या बेहद खूबसूरत शहर है। यहां के कण-कण में श्रीरान और माता सीता बसती है। अयोध्या की हर एक वस्तू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस शहर के बेहद खूबसूरत पहाड़ है। यह पहाड़ कई रहस्यों से जुड़ा हुआ है। इस पहाड़ को मणि पर्वत भी कहते हैं। 

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर बन रहा ये खास योग, खुल जाएंगे आपके सोए हुए भाग्य…बस जान लें पूजा का सही समय

कैसे बना मणि पर्वत ? 

इस खूबसूरत पहाड़ की कहानी माता सीता और उनके मायके से जुड़ी हुई है। कहते हैं कि जब माता सीता मायके से वापस अयोध्या आई थीं। तो वह अपने मायके से अपने साथ भर-भर कर हीरे लेकर आई थीं। इन हीरो की संख्या इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते एक बड़ा सा पहाड़ खड़ा हो गया। मणियों और हीरों से बने इस पहाड़ का नाम मणि पर्वत रख दिया गया। इस पहाड़ का रामायण में भी काफी महत्व बताया गया है। 

“शिवपुराण” में किया गया है सावन के तीसरे सोमवार का जिक्र! जाने क्यों है आज का दिन बेहद खास

क्या है मणि पर्वत का रहस्य? 

मणि पर्वत आज भी अयोध्या में ही मौजूद है। इस पहाड़ को लेकर लोग अक्सर उत्सुक रहते हैं। लोगों का यहां तक मानना है कि इस पहाड़ में आज भी हीरे और मणियां मौजूद हैं। इसी कारण यह पहाड़ सदियों से चमक रहा है। लोग दूनिया भर से इसे देखने के लिए आते हैं। यह पहाड़ राम की नगरी अयोध्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है। 

Tags:
Advertisement