Tejashwi Yadav on Bihar CAG Report: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस बीच बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। एक तरह सत्तापक्ष जहां इसे सही ठहरा रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे लोकतंत्र की हत्या बता रहा है। लेकिन इस बीच बिहार से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे नीतीश सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने नीतीश कुमार सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CAG रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?
वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिहार सरकार 70,877 करोड़ रुपये के कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) समय पर जमा नहीं कर पाई, जिससे गबन और धन के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई है। इस घोटाले के सामने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर हो गए हैं। अब उन्होंने वीडियो जारी किया सरकार से कई तीखे सवाल पूछे हैं।
𝟕𝟏𝟎𝟎𝟎 का महाघोटाला करने वाली मौन सरकार, हिसाब बताओ?
… ये आपकी जागीर नहीं है सरकार, ये जनता की गाढ़ी कमाई है।
फंड गया कहाँ, किस जेब में समाया? क्या ये भ्रष्टाचार नहीं? देश को क्या बताया?
सरकार है, मगर संवेदना कहाँ?
सवाल है, मगर जवाब कहाँ?
अगर साफ़ हैं, तो हिसाब क्यों… pic.twitter.com/tuJwftw7nx— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 27, 2025
Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: दोपहर 12 बजे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू करेंगे राजनाथ सिंह
तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल
दरअसल, तेजस्वी यादव ने एआई जेनरेटेड वीडियो जारी कर सरकार से कई तीखे सवाल पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर सवाल किया कि, “𝟕𝟏𝟎𝟎𝟎 करोड़ रुपये का महाघोटाला करने वाली मौन सरकार, हिसाब बताओ? ये आपकी जागीर नहीं है सरकार, ये जनता की गाढ़ी कमाई है। फंड गया कहां, किस जेब में समाया? क्या ये भ्रष्टाचार नहीं? देश को क्या बताया? सरकार है, मगर संवेदना कहाँ? सवाल है, मगर जवाब कहाँ? अगर साफ हैं, तो हिसाब क्यों गायब हैं? क्या लोकतंत्र में ये भी मुनासिब है? मुख्यमंत्री जी अब सवाल पूछे जाएंगे। अब जनता और भी हिसाब मांगेगी। या फिर स्वीकार कीजिए कि ये सरकार भ्रष्टाचार की दलदल में डूबी है।”
इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, “जनता अब चुप न बैठेगी, अब गूंगी गुहार नहीं होगी, 𝟕𝟏𝟎𝟎𝟎 करोड़ रुपए की कीमत अब बेकार नहीं होगी। न्याय मांगती हैं ये नजरें, इंसाफ की गरज लिए अब कुर्सी भी पूछेगी आपसे ये क्या किया आपने प्रदेश के साथ?”