23 July Rashifal : आज 23 जुलाई 2025, बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन बातों और समझदारी का होता है । जो लोग पढ़ाई, नौकरी या बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए ये दिन अच्छा रह सकता है। आज चंद्रमा मकर राशि में है, जिससे कुछ लोगों को फायदा मिलेगा तो कुछ को सोच-समझकर कदम उठाना होगा।
आज भगवान गणेश की पूजा करने से काम आसान हो सकते हैं और मन भी शांत रहेगा। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा।
मेष (Aries)
आज आपका मन अच्छा रहेगा। जो काम काफी समय से रुका था, वो आज पूरा हो सकता है। घर में भी कोई खुशी की खबर मिल सकती है।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9
वृषभ (Taurus)
थोड़ा गुस्सा कंट्रोल में रखें। किसी से बहस हो सकती है। पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें। दिन ढलते-ढलते सब ठीक हो जाएगा।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 6
मिथुन (Gemini)
आज आपका दिन बहुत अच्छा जा सकता है। कोई नया मौका मिल सकता है। पढ़ाई, नौकरी या बिजनेस हर जगह फायदा मिल सकता है।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 5
कर्क (Cancer)
आज मन थोड़ा उदास हो सकता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है, दोपहर बाद सब बेहतर हो जाएगा। घरवालों से बातें करें, मन हल्का लगेगा।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 2
सिंह (Leo)
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऑफिस में काम की तारीफ मिल सकती है। कोई पुराना दोस्त अचानक मिल सकता है।
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 1
कन्या (Virgo)
आज दिमाग से लिए गए फैसले सही साबित होंगे। नौकरी में फायदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 7
तुला (Libra)
आज रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। अगर किसी से नाराज हैं तो आज बात करके सुलह हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4
वृश्चिक (Scorpio)
सेहत का ध्यान रखें। पेट या सिर में हल्की परेशानी हो सकती है। तनाव से दूर रहें। आराम और पानी ज्यादा लें।
लकी कलर: नारंगी
लकी नंबर: 8
धनु (Sagittarius)
आज पढ़ाई और नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बच्चे या भाई-बहन कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।
लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 3
मकर (Capricorn)
ऑफिस में नए मौके मिल सकते हैं। सीनियर आपसे खुश रहेंगे। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
लकी कलर: भूरा
लकी नंबर: 5
Vastu Guru Manyyaa Exclusive: सावन में भगवान शिव को चढ़ाएं ये चीजें, खुश होकर देंगे हर वरदान
कुंभ (Aquarius)
आज आपकी बातों से लोग खुश होंगे। अगर कोई काम फंसा है तो वो हल हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 6
मीन (Pisces)
आज प्यार और समझ से काम लें तो दिन अच्छा जाएगा। कोई पुरानी बात याद आ सकती है लेकिन मन दुखी न करें।
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 9
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।