Home > भोजपुरी > Pawan Singh का भोजपुरी गाना देवघर के राजा’ गाना इंटरनेट पर हुआ ताबड़तोड़ वायरल! सावन में कांवड़ियों के लिए हुआ रिलीज

Pawan Singh का भोजपुरी गाना देवघर के राजा’ गाना इंटरनेट पर हुआ ताबड़तोड़ वायरल! सावन में कांवड़ियों के लिए हुआ रिलीज

Power Star Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: सावन के दिनों में खास कांवड़ियों के लिए रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना  ‘देवघर के राजा’, जो अब यूट्यूब पर ताहतोड़ ट्रेंड कर रहा, इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स और पवन सिंह की आवाज हर किसी का दिल जीत रही हैं। श्रधालो इस भोजपरी शिव भजन को बहुत पसंद कर रहे हैं।

By: chhaya sharma | Published: July 21, 2025 6:20:12 PM IST



Power Star Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: सावन के दिनों में खास कांवड़ियों के लिए रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना  ‘देवघर के राजा’, जो अब यूट्यूब पर ताहतोड़ ट्रेंड कर रहा, इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स और पवन सिंह की आवाज हर किसी का दिल जीत रही हैं। श्रधालो इस भोजपरी शिव भजन को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

सावन के दूसरे सोमवार पर रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना ‘देवघर के राजा’

दरअसल, पवन सिंह के भोजपुरी गाने ‘देवघर के राजा’ को आज ही यानी सावन के दूसरे सोमवार पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पावर स्टार पवन सिंह भोले की भक्ति में मगन नजर आ रहे है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस Shweta Mahara नजर आ रही हैं। इस भोजपुरी गाने में दोनों की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस भोजपुरी शिव भजन में पवन सिंह भगवान भोले की प्रतिमा के सामने र गाना गा रहे हैं, और भोलेनाथ की तारीफ करते हुए उनकी महिमा कर रहे है। 

यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ पवन सिंह का गाने ‘देवघर के राजा’ 

बता दें कि पवन सिंह के गाना ‘देवघर के राजा’ को रिलीज होने के कुछ देर बाद ही  3 लाख 21 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 58 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही 6800 से ज्यादा कमेंट आ भी इस भोजपुरी गाने पर आ चुके हैं।

Advertisement