Uttar-Pradesh: सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना 18 अप्रैल 2026 की है, जब पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी. आरोप था कि मस्जिद के मौलवी और उसके साथी नदीम ने उसे झाड़-फूंक के बहाने बुलाया, जहां पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर मौलवी ने दुष्कर्म किया. वहीं, आरोपी नदीम ने मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना फतेहपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना फतेहपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की.
पुलिस का बड़ा एक्शन
थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बडूली तिराहे, थाना नागल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मौलवी मोहम्मद जुनैद पुत्र जमील निवासी बेलड़ा जुनादार थाना नागल और नदीम पुत्र शकील निवासी ग्राम जीवाला थाना फतेहपुर शामिल हैं.
Viral Video: बिहार के छोटे से ‘सुपरमैन’ ने जीती जंग, गहरे कुएं में उतरकर बचाई बकरी के बच्चे की जान!
आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. इस पूरी कार्रवाई में थाना फतेहपुर पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता देखने को मिली, जिससे गंभीर अपराध के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया.
CSK को लगी नजर! धोनी के बाद एक और बल्लेबाज को हुई इंजरी; कप्तान की बढ़ी मुश्किलें
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.