Hathras News: हाथरस के गांव कछपुरा में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है. सीसीटीवी में हुए केद आरोपी, अम्बेडकर पार्क के बाहर लगे बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के होर्डिंग को फाड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के होर्डिंग से छेड़छाड़
घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना पर पहुंचे अम्बेडकरवादी संगठनों ने भी रोष जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरा मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कछपुरा गांव का है.
Italy Shooting: गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की बौछार, दो भारतीयों को उतारा मौत के घाट; बैसाखी के जश्न पर खूनी खेल!
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Viral Video: बिहार के छोटे से ‘सुपरमैन’ ने जीती जंग, गहरे कुएं में उतरकर बचाई बकरी के बच्चे की जान!