CNG Price Drop Recommendation: उच्चस्तरीय समिति ने सीएनजी से उत्पाद शुल्क हटाने के लिए सिफारिश की है. इससे सीएनजी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी. साथ ही ग्रीन फ्यूल की खपत को बढ़ावा दिया जाएगा. बता दें कि, भारत का 2030 तक ईंधन मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15% करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस रेगुलेटरी बोर्ड की तरफ से गठित इस समिति ने सीएनजी को आकर्षक ईंधन बनाने के लिए 14 प्रतिशत उत्पादन शुल्क हटाने के साथ सीएनजी वाली गाड़ियों पर GST 5 प्रतिशत घटाना शामिल है.
CNG गाड़ियों के चलन में बढोतरी
बता दें कि, इसकी मदद से सीएनजी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बराबर लगाने की कोशिश की जाएगी. ताकी लोग इसे तेजी से अपना सकें. प्राकृतिक गैस पर टैक्स में इस राहत से 1.9 करोड़ घरों और 38.41 लाख संभावित यूजर पर काफी असर पड़ेगा. इन प्रस्तावों का मकसद अभी के अधिक टैक्स को कम करना शामिल है.
पीएनजी अपनाने की अपील
इन करों की वजह से खासतौर पर दक्षिण राज्यों में सीएनजी कम प्रतिस्पर्धी हो गई है. सरकार घरों को एलपीजी को छोड़कर पीएनजी भी अपनाने की भी अपील की है. इस साल मार्च से अब तक करीब 4.58 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं. करीब 5.1 लाख अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है.