Home > टेक - ऑटो > अब चोरी-छुपे नहीं चलेगा WhatsApp! हर डिवाइस की मिलेगी यूजर को लाइव जानकारी

अब चोरी-छुपे नहीं चलेगा WhatsApp! हर डिवाइस की मिलेगी यूजर को लाइव जानकारी

WhatsApp linked devices tracking: नए अपडेट के तहत यूज़र्स को रियल-टाइम एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 16, 2026 4:29:35 PM IST



WhatsApp security feature : WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर का मुख्य उद्देश्य यूज़र्स को उनके अकाउंट की एक्टिविटी पर बेहतर नियंत्रण देना है. खासतौर पर यह उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो अपने अकाउंट की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं और अनऑथराइज्ड एक्सेस से बचना चाहते हैं.

Linked Devices की कमी को करेगा दूर

फिलहाल व्हाट्सऐप में ‘Linked Devices’ का ऑप्शन मौजूद है, जिसके जरिए यूज़र देख सकते हैं कि उनका अकाउंट किन-किन डिवाइस से जुड़ा है. लेकिन इसमें एक बड़ी कमी यह है कि यूज़र्स को खुद जाकर इसे बार-बार चेक करना पड़ता है. यदि कोई अनजान डिवाइस जुड़ा हो और यूज़र ध्यान न दें, तो यह जोखिम बढ़ा सकता है. नया फीचर इसी समस्या का समाधान लेकर आएगा और ऑटोमैटिक मॉनिटरिंग को आसान बनाएगा.

रियल-टाइम एक्टिविटी ट्रैकिंग

नए अपडेट के तहत यूज़र्स को रियल-टाइम एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी. यानी अगर आपका व्हाट्सऐप किसी दूसरे डिवाइस पर उसी समय इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि आपका अकाउंट कहीं और तो एक्सेस नहीं हो रहा, और आप तुरंत जरूरी कदम उठा सकेंगे.

स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम

इस फीचर में एक नया नोटिफिकेशन सिस्टम भी शामिल होगा, जो अनऑथराइज्ड एक्सेस की स्थिति में अलर्ट भेजेगा. खास बात यह है कि यह सिस्टम बेवजह नोटिफिकेशन नहीं भेजेगा. अलर्ट केवल तब मिलेगा जब आपका अकाउंट एक साथ दो डिवाइस पर एक्टिव होगा. इससे यूज़र्स को सिर्फ जरूरी और अहम जानकारी ही मिलेगी, जिससे वे तुरंत संदिग्ध डिवाइस को लॉगआउट कर सकें.

टेस्टिंग फेज में नया फीचर

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है और आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है. लॉन्च के बाद यह व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए सुरक्षा को और आसान तथा प्रभावी बना देगा. इससे न केवल अकाउंट की निगरानी बेहतर होगी, बल्कि साइबर सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Advertisement