Home > खेल > IPL 2026 : CSK और DC के बीच जबरदस्त मुकाबला, जानें चेपॉक की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

IPL 2026 : CSK और DC के बीच जबरदस्त मुकाबला, जानें चेपॉक की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

IPL 2026 CSK VS DC: 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा. शुरूआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 11, 2026 12:20:18 PM IST



IPL 2026 CSK VS DC: IPL 2026 का 18वां मैंच शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज ये मुकाबला खेला जाने वाला है. दोनों टीम के बीच मैच शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा. आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले  शुरूआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी टीम के खिलाफ 43 रनों से हार  के बाद टीम दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरने जा रही है.

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पिछले मैच में गुजरात टीम के खिलाफ 1 रन से हार मिली थी. इसी कारण दिल्ली आज जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करती हुई नजर आने वाली है. 

CSK का पलड़ा भारी 

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें एक दूसरे के साथ 31 मुकाबले खेल चुकी हैं. इन मैचों में दिल्ली की टीम को 12 बार जीत हासिल हुई है. जबकि चेन्नई की टीम को कुल 19 मैचों में जीत हासिल हुई है. इसके अलावा साल 2025 के सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला खेला गया था. उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से जीत हासिल की थी. 

चेन्नई की पिच

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है. लेकिन धीरे-धीरे विकेट और स्लो हो जाता है, जिसके कारण लंबे शॉर्ट लगाना मुश्किल होता है. स्क्वायर बाउंड्री भी ज्यादा छोटी नहीं है. जिसके कारण इसको पार करना मुश्किल होता है. 
यहां टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं.

चेन्नई का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान के मुताबिक, शनिवार 11 अप्रैल को चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है. इसके साथ ही यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. यहां बारिश की संभावना नहीं है. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम 

केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,

इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ

अब कोई नहीं कर पाएगा Aadhaar का गलत इस्तेमाल! जानिए लॉक/अनलॉक ट्रिक

CSK की संभावित टीम 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद.

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर.

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत?

Advertisement